अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर -- मुख्यमंत्री की मासिक लोकवाणी रेडियोवार्त्ता की बारहवीं कड़ी का प्रसारण आठ नवंबर को होगा। भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार बालक-बालिकाओं की पढ़ाई, खेलकूद, भविष्य आदि विषय पर प्रदेशवासियों से बात करेंगे। इस संबंध में 16 वर्ष से कम आयु के बालक-बालिकायें आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 28, 29 एवं 30 अक्टूबर को अपरान्ह 03:00 बजे से 04:00 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकॉर्ड करा सकते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी का प्रसारण आठ नवंबर को छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों,एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 बजे से 11:00 बजे तक होगा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.