मध्यप्रदेश
बालाघाट जिले की बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है ।
कान्हा नेशनल पार्क से 1 किलोमीटर की दूरी पर बफर जोन के जंगल में टाइगर की मौत
। अवैध शिकार करने वालो के द्वारा के जंगल में तार का फंदा लगाकर टाइगर को मारा गया है। घटना 26 जनवरी की सुबह की है दिन में 12:00 बजे वन विभाग को सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम घटनास्थल पहुंची तार के फंदे में फंसे मृत पड़े टाइगर को देखकर वन विभाग में हड़कंप मच गया है। वन विभाग के द्वारा घटनास्थल के आसपास का बारीकी से अवलोकन कर वन विभाग की टीम जांच में जुटी हुई है। कान्हा नेशनल पार्क के वन्य प्राणी की सुरक्षा को लेकर सरकार लाखों रुपए खर्च कर रही है। उसके बावजूद भी वन प्राणी असुरक्षित है।
सी एन आई न्यूज बैहर बालाघाट से ब्रिजेश भीवगढ़े की रिपोर्ट ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.