अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
नवागढ़ (अमोरा) - आज 72 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मां शंवरीन दाई की पावन धरा ग्राम अमोरा (महन्त) में ग्राम पंचायत कार्यालय में सरपंच शिवचरण सूर्यवंशी द्वारा , शासकीय प्राथमिक शाला में प्रवीण तिवारी द्वारा , शासकीय हाईस्कूल में रामविलास तिवारी द्वारा एवं विद्या विनय विवेक विद्यालय में शाला विकास समिति के अध्यक्ष खम्हन तिवारी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान के पश्चात उपस्थित जनों के संबोधित करते हुये प्राथमिक पाठशाला के प्रधानपाठक दाऊराम यादव ने संबोधित करते हुये कहा कि गणतंत्र दिवस हम सबके लिये हर्षोल्लास के साथ मनाया जाने वाला राष्ट्रीय पर्व है , लेकिन इस बार कोरोना संकटकाल के मद्देनजर हमें शासन द्वारा जारी प्रोटोकॉल के तहत यह पर्व बिना किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम के सीमित रूप में मनाना पड़ रहा है। उन्होंने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुये अपने अमूल्य समय निकालकर ध्वजारोहण कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिये लोगों का आभार जताया। वहीं हाईस्कूल में अपने संक्षिप्त संबोधन में प्रवीण तिवारी ने कहा कि इस बार गणतंत्र दिवस कोरोना काल में प्रोटोकॉल के तहत मनाया जा रहा है लेकिन स्वतंत्रता दिवस के समय कोरोना काल खत्म हो जाने पर विद्यार्थियों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने का अवसर मिल सकता है। उन्होंने शिक्षकों को इंगित करते हुये कहा कि वे पालकों के साथ अतिशीघ्र बैठक कर विद्यार्थियों के अध्यापन कार्यों को गति दें ताकि हमारे विद्यालय के विद्यार्थी अच्छे परिणाम ला सके। इस अवसर पर उपसरपंच रामकुमार कश्यप , पंचायत सचिव बिहारी लाल कश्यप , रोजगार सहायक रामकुमार मरावी , आपरेटर रवि कश्यप , भूतपूर्व सरपंच रामकिशुन कश्यप , ओंकार पांडेय , रविशंकर साहू , लक्ष्मण कश्यप , साधराम यादव सहित सभी पंच , जितेंद्र तिवारी एवं ग्रामवासी विशेष रूप से उपस्थित थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.