Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, January 30, 2021

102 महतारी एक्सप्रेस की रात्रिकालीन सेवा चालू कराने शिव सैनिकों ने दिया ज्ञापन

प्रशासन चिकित्सा व्यवस्था में जल्द से जल्द सुधार करें : भीखम यदु।

भाटापारा ब्लॉक के शिव सैनिकों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी व कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन।

भाटापारा (Central news India) 24.01.2021:-  आज जिला अध्यक्ष संतोष यदु के दिशानिर्देश पर भीखम यदु के नेतृत्व में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आपातकालीन सेवा देने वाली महतारी गाड़ी 102 जो कि गर्भवती माताओं को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल पहुंचाती है और बीमार बच्चों को सेवा प्रदान करती है वह महत्वपूर्ण व आवश्यक सेवा विगत कुछ माह से रात्रि कालीन सेवा प्रदान नहीं कर पा रहा है। जिसे चालू करवाने शिव सैनिकों ने 15 दिनों के अल्टीमेटम के साथ ज्ञापन सौंपा है साथ ही अधिकारियों को बताते हुए जिला महासचिव भीखम यदु ने कहा कि आए दिन गर्भवती माताओं एवं शिशु को कठिन समस्याओं से जूझना पड़ रहा है जिसकी वजह से गर्भवती माताओं का प्रसव घर में ही होने का भय बना रहता है।तथा साथ में ही मां-बच्चों का उपचार सही समय में नहीं होने के कारण जान का खतरा सदैव बना रहता है प्रशासन जल्द से जल्द 102 महतारी एक्सप्रेस रात्रिकालीन सुविधा चालू करें अन्यथा शिवसेना करेगी उग्र आंदोलन। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश यदु, भाटापारा ब्लॉक अध्यक्ष जीके सिंह, कामगार सेना से संदीप सिंह, ग्राम अध्यक्ष कोमल ध्रुव, वार्ड अध्यक्ष आदित्य श्रीवास, बंधु जी, प्रिया अनंत,ज्वाला बंजारे ,ललिता, राहुल मसिह, बिसाहू ध्रुव,भरत ध्रुव, आदि शिवसैनिक मौजूद रहे।

भाटापारा से Central news India के लिए मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी की Report


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad