*छत्तीसगढ़*
*साल्हेवारा*:-वार्ड नम्बर 16 के निवासीगण कई सालों से पीने व निस्तार हेतु पानी के लिए परेशान
है जब भी इस मामले की शिकायत उच्च स्तर पर होती है साल्हेवारा का कोई न कोई जनप्रतिनिधि उच्च अधिकारियों के पास अपने उपाय सुझाकर जल्द ही निराकरण हो जाएगा कि वाहवाही लूट लेता है उसके बाद समस्या वही की वही अभी पिछले समय इसी समस्या व आवास की राशि की बात कुछ दिनों पूर्व प्रह्लाद नेताम ने माननीय विधायक महोदय देवव्रत सिंह के समक्ष रखी है व आज से 6 8 माह पूर्व श्रीमान कलेक्टर महोदय के पास भी लिखित आवेदन लेकर वार्ड नम्बर 16 की पंच श्रीमती डिलेश्वरी यादव के साथ महिलाओं का दल स्थानीय रेस्ट हाउस में मिला था व इस गम्भीर व भीषण समस्या से अवगत करवाया जिस पर कलेक्टर महोदय ने इसे गम्भीरता से लेते हुवे स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा निर्देश व बातचीत कर तुरन्त समस्या समाधान की बात कही थी फिर भी जस की तस समस्या बनी हुई है व किसी भी प्रकार से किसी का भी ध्यान इस तरफ नही है लोग सुबह होते ही लोगो से चर्चा करते है कि किधर नल चल रहा है व लगभग एक से डेढ़ किलोमीटर तक का सफर करके जिसको जो साध मिला कोई हाथ ठेला कोई सायकल कोई मोटर साईकल कोई कांवर से तो कोई कार इत्यादि से अपनी इस पानी की मूलभूत आवश्यकता की पूर्ति कर जीवनचर्या चला रहा है वार्ड की पंच जिसे इस वार्ड के लोगो ने चुना है भी कई बार यंहा के लोग उसके घर तक इस समस्या को लेकर जा चुके है वो भी कोई ध्यान नही देती है।सरपंच संतोष नामदेव को भी बुलाकर इस वार्ड के लोगो ने कई बार इस समस्या को बताया फिर भी समस्या जस की तस बनी हुई है।।
ग्रामपंचायत साल्हेवारा के ब्लाक उपाध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि परमात्मादास मानिकपुरी ने भी अपने विधायक महोदय को प्रह्लाद नेताम व वार्ड के कुछ लोगो द्वारा रखी गई समस्या के समर्थन, संदर्भ में विधायक महोदय से इस समस्या को अविलम्ब व गम्भीरतापूर्वक निराकरण करने हेतु कहा है व कहा कि ये मामला नासूर बन चुका है इनका तुरन्त निराकरण किये जाने का निवेदन भी वार्डवासियों की ओर से किया है।।
*सी एन आई न्यूज के लिये साल्हेवारा से दिलीप शुक्ला की रिपोर्ट*



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.