देव यादव
बेमेतरा 02 जनवरी 2021-कलेक्टर श्री शिव अनंत तायल की अध्यक्षता मे आज शाम यहां जिला पंचायत सभाकक्ष मे समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के संबंध मे समिति प्रबंधकों की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने धान उपार्जन कार्य मे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इस बात का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 के अन्तर्गत बेमेतरा जिले मे अब तक 3 लाख 60 हजार 859 मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया गया है। जिले के 102 सहकारी समितियों के अन्तर्गत 113 धान उपार्जन केन्द्र बनाये गये है। जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से चल रही है। किसान अपनी सुविधानुसार टोकन कटवाकर धान खरीदी केन्द्रों में ला रहे है। कलेक्टर श्री शिव अनंत तायल ने कहा कि बेमेतरा जिला किसी राज्य की सीमावर्ती जिला में शामिल नहीं है फिर भी कोचिया, बिचैलिया पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि खरीदी केन्द्रों में अमानक धान न आए इसका भी नोडल अधिकारी विशेष ध्यान रखें। किसान अपनी मेहनत की कमाई धान को बिचैलियों के हाथों औने-पौने दाम मे न बेचें इस उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा धान के अवैध परिवहन में लगे वाहनों की जांच कर कार्यवाही की जा रही है। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के नोडल अधिकारी श्री आर के वारे ने बताया कि जिले के 18 बैंक शाखाओं के जरिए किसानों के खाते में आॅनलाइन भुगतान किया जा रहा है।
जिला सहकारी बैंक की जिले में 18 शाखाएं-बेमेतरा जिले में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की 18 शाखाएं संचालित है जिसके जरिए किसानों को धान उपार्जन की राशि उनके बैंक खाते में अंतरित कर दी जाती है। इन शाखाओं में बेमेतरा, जेवरा, बालसमुंद, दाढ़ी, साजा, देवकर, बेरला, देवरबीजा, परपोड़ी, नवागढ़, नांदघाट, संबलपुर, मारो, ठेलका, थानखम्हरिया, भिंभौरी, खण्डसरा एवं केंहका (चेचानमेटा) शामिल है। बैठक मे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बेमेतरा दुर्गेश कुमार वर्मा, डीएमओ बीएल चंद्राकर, खाद्य अधिकारी, सहायक खाद्य अधिकारी एवं धान उपार्जन कार्य से लगे नोडल अधिकारी उपस्थित थे।
सेंट्रल न्यूज़ इंडिया ब्यूरो चीफ बेमेतरा छत्तीसगढ़ देव यादव की खबर मो 9098647395


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.