Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, January 6, 2021

जीपीएम को मिली तेरह करोड़ से अधिक की विकास योजना

 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


गौरेला पेंड्रा मरवाही --  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेश के नवगठित गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के प्रवास के दौरान मरवाही विकासखंड के ग्रामी दानीकुण्डी में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण शिलान्यास समारोह में 08 करोड़ 54 लाख रूपये की लागत के 39 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 06 करोड़ 26 लाख रूपये की लागत के 25 विकास कार्यों का लोकार्पण और 02 करोड़ 28 लाख रूपए की लागत के 14 कार्यों का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम में शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत 337 हितग्राहियों को साढ़े तेरह लाख रूपए की सामाग्री और 230 हितग्राहियों को कुल 04 करोड़ 61 लाख रूपये की सहायता और अनुदान राशि का चेक वितरित किया।

सीएम बघेल ने 59 लाख रूपये की लागत से बनने वाले स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल भर्रापारा पेण्ड्रा और 45 लाख रूपये की लागत से गौरेला के टीकरकला में बनने वाले स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, गौरेला में 20 लाख रूपये की लागत से बनने वाले रविन्द्रनाथ टैगोर उपवन का भूमिपूजन किया। उन्होंने कार्यक्रम में ग्राम परासी में औषधालय भवन, मरवाही में होम्यो औषधालय भवन सहित विभिन्न गांवों में सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण और पहुंँच मार्गों पर पुलिया निर्माण के अनेक कार्यों का भूमिपूजन भी किया। इसके अलावा उन्होंने 04 करोड़ 68 लाख रूपये की लागत से शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के लिये निर्मित शासकीय आवास, स्कूलों में आहाता निर्माण, धान संग्रहण केन्द्रों में चबूतरा निर्माण, सीमेंट कांक्रीट सड़क पहुंँच मार्ग निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास  महंत, राजस्व व जिले के प्रभारी मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, मरवाही विधायक डॉ. के के ध्रुव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी, पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad