Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, January 6, 2021

अब मजबूर नहीं बल्कि मजबूत भारत का हो रहा है निर्माण - पवन साहू

 



गुण्डरदेही । अखिल भारती मंडल प्रशिक्षण योजना का आयोजन अर्जुन्दा में आयोजित किया गया इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला से विभिन्न सत्रों के लिए वक्ता तय किए गए। जिन्होंने विभिन्न विषयों पर अपने विचार एवं अनुभव युवा कार्यकर्ताओं के समक्ष रखें इसी क्रम में विधानसभा संजारी बालोद के प्रत्याशी रहे पवन साहू ने 2014 के बाद भारत की राजनीति में बदलाव भारतीय जनता पार्टी में हमारा दायित्व विषय पर प्रभावशाली विचार व्यक्त किए श्री साहू ने कहा कि किसी समय पर लाचार और बेबस नजर आने वाला भारत चीन और पाकिस्तान जैसे देशों के सामने घुटने टेक देने वाला भारत 2014 में मोदी की सरकार आने के बाद आज पूरे देश में भारत की एक सशक्त देश की पंक्ति में देखा जाने लगा है । आज मोदी सरकार ने सैन्य शक्ति एवं सैनिकों को आधुनिक हथियारों से लैस करने के साथ साथ लगातार अपने मजबूत बनाने के लिए तरह तरह के उपकरण उपलब्ध करा रहे है । जिससे निश्चित ही हमारी सेना का आत्मबल सातवे आसमान पर है । यही नहीं चीन 2014 से पहले तक हमारी सीमा को कभी भी लांघ जाता था आज चीन को उसकी ही भाषा पर जवाब दिया जा रहा है । कल तक मजबुर दिखने वाला भारत आज विश्व में मजबूत देश की पंक्तियों में गिने जाने लगा है । लोकल फार लोकल के दिशा में हमारा देश और हमारे देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होने की दिशा में आगे बढ़ रही । देश में किसान जवान और विज्ञान के लिए अभूतपूर्व निर्णय लिए जा रहे है । जो कि भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने की दिशा में एक मजबूत पहल है । हमारा दल सदैव देश प्रथम को लक्ष्य मानकर आगे बढ़ने वाला राजनीतिक दल है । जहां हमारे प्रेरणाश्रोत डॉ श्यामा प्रसाद जैसे लोगो ने केंद्रीय मंत्री का पद त्याग कर देश के विखंडन का विरोध किया था । भारतीय जनता पार्टी का एक एक कार्यकर्ता जब हमारे विचारधारा से जुड़ता है तो स्वयं का स्वार्थ छोड़कर देश को सर्वमान्य मानकर भाजपा की विचारधारा के साथ आगे बढ़ता है भारत में सिर्फ भाजपा एक ऐसी राजनीतिक दल है जो परिवारवाद से ग्रसीत नहीं है । भाजपा लोकतांत्रिक दल है जहां एक चाय पीने वाला व्यक्ति प्रधानमंत्री बनता है। जहां एक बूथ में काम करने वाला कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्षा बनता है । आप सब युवा है और आप सब राष्ट्र निर्माण में अपनी महती भूमिका निभाए और भाजपा की विचारधारा को आगे बढ़ाकर घर घर जाकर भारतीय जनता पार्टी के रीति नीति से आम जनता को अवगत कराए । हमारा देश मजबूत हो भारत देश पुनः विश्वगुरु के रूप में स्थापित हो यही हम सबका लक्ष्य होना चाहिए । 



सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट 

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad