छत्तीसगढ़
बकरकट्टा - साल्हेवारा । ग्राम पंचायत बकरकट्टा के भूतपूर्व सरपंच श्री मनबोध पटेल का आज दिनांक 5,1,2021,को निधन हो गया
जैसे ही ये खबर वनांचल व बकरकट्टा में पहुंची लोकप्रिय वरिष्ठ व 25 साल बकरकट्टा पंचायत में कमान सम्हाले सरपंच की मृत्यु का हाल जानने लोगो मे चर्चाएं होती रही कि अचानक इनकी मृत्यु कैसे हो गई जबकि जुबान में जानने की जिज्ञासा रही व लोग अलग तरीके से लोकप्रिय व मिलनसार सरपंच का हाल जानने उत्सुक रहे। सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार अचानक सरपंच के स्वशन नली के पास गले मे लकवा मार दिया था जिससे सांस लेने व बातचीत करने में तकलीफ के चलते उन्हें उपचार हेतु जामुल हॉस्पिटल दुर्ग ले जाया गया जंहा मरीज की गम्भीर स्थिति के चलते उन्हें भर्ती नही किया गया व उच्च अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई दूसरे अस्पताल पहुंचने के पूर्व ही उन्होंने दम तोड़ दिया वंहा से वापिस आकर सरपंच का अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम बकरकट्टा में किया गया वे कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता व अच्छी पैठ इस वनांचल क्षेत्र में रखने वाले दबंग कार्यकर्ता थे उनके निधन से इस क्षेत्र व पार्टी ने एक अच्छा व्यक्ति खो दिया ।वे अपने पीछे एक भरापूरा परिवार छोड़ गए। जिसका अंतिम संस्कार 6,1,2021, 1बजे ग्राम बकरकट्टा में अंतिम बिदाई हुई यंहा उनका दाह संस्कार किया गया अंतिम दर्शन व दाह संस्कार में लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा।।
सी एन आई न्यूज के लिये दिनेश बोरकर के साथ दिलीप शुक्ला की रिपोर्ट ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.