Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, January 12, 2021

मुख्यमंत्री आज रहेंगे दुर्ग जिले प्रवास पर



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


दुर्ग -- मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज  दुर्ग जिले को 268 करोड़ रूपये से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। इन सौगातों में 249.57 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और 18.86 करोड़ रूपये का भूमिपूजन शामिल है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री  बघेल आज पूर्वान्ह 11:30 बजे पुलिस ग्राऊँड हेलीपेड रायपुर से प्रस्थान कर 11:55 बजे रिसाली जिला दुर्ग पहुँचेंगे और रिसाली नगर निगम नवीन कार्यालय भवन का शुभारंभ और राजीव गांधी आश्रय योजना के अंतर्गत पट्टों का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री रिसाली से प्रस्थान कर 01:20 बजे दुर्ग जिले के जामुल पहुंँचेंगे। जहांँ वे 01.30 बजे नल जल योजना का शुभारंभ और राजीव गांधी आश्रय योजना के अंतर्गत पट्टों का वितरण करेंगे। इसके बाद वे अपरान्ह 03:00 बजे जामुल से प्रस्थान कर 03:20 बजे आईटीआई खुर्सीपार पहुंँचेंगे और अमृत मिशन फेस-1 कार्य का शुभारंभ एवं आम सभा को संबोधित करेंगे। फिर शाम 04:30 बजे भिलाई सेक्टर-1 में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति अनावरण और गार्डन का शुभारंभ भी करेंगे। इसके बाद  बघेल शाम 05:00 बजे भिलाई सिविक सेंटर में राजीव गांधी आश्रय योजना के अंतर्गत पट्टों का वितरण एवं विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहाँ से 05.40 बजे भिलाई सेक्टर-5 में शहीद गार्डन का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे 06:30 बजे दुर्ग पहुंँचकर प्रथम बटालियन के नवनिर्मित पुलिस परफारमेंस सेंटर का शुभारंभ करेंगे। सभी कार्यक्रमों की समाप्ति पश्चात मुख्यमंत्री  बघेल शाम 07:00 बजे कार द्वारा मुख्यमंत्री निवास के लिये प्रस्थान करेंगे। 

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad