Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, January 13, 2021

गणतंत्र दिवस के लिये दिशा निर्देश जारी

 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


रायपुर - इस वर्ष गणतंत्र दिवस का आयोजन पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में गरिमापूर्ण तरीके से किया जायेगा। राज्य शासन के निर्णय अनुसार इस वर्ष किसी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नही होगा। समारोह में विशेष रूप से कोरोना वारियर्स डाॅक्टरों, पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं स्वच्छताकर्मियों को सम्मानित किया जायेगा। आयोजन के दौरान कोविड-19 से बचाव के लिये सभी निर्देशों का पालन और उपाय किये जायेंगे। गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन में स्कूली छात्र-छात्राओं को नही बुलाया जायेगा। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की रात्रि में प्रदेश के सभी शासकीय/सार्वजनिक भवनों/राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी की जायेगी। साथ ही सभी शासकीय और सार्वजनिक भवनों पर राष्ट्र ध्वज फहराया जायेगा। छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार राज्य स्तर पर राजधानी रायपुर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में महामहिम राज्यपाल  अनुसुईया उइके द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा। ध्वजारोहण के बाद पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों की टुकड़ियों द्वारा (गार्ड आॅफ आनर) सलामी दी जायेगी। इसके बाद महामहिम राज्यपाल के द्वारा संदेश का वाचन किया जायेगा। कार्यक्रम में कोविड-19 से बचाव के लिये जारी

दिशा निर्देशों का पालन करते हुये कोरोना वारियर्स चिकित्सकों , पुलिसकर्मियों , स्वास्थ्यकर्मियों और स्वच्छताकर्मियों को सम्मानित किया जायेगा। वहीं जिला स्तर पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा। ध्वजारोहण के बाद पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों की टुकड़ियों द्वारा (गार्ड आफ आनर) सलामी दी जायेगी। इसके बाद जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन होगा। कार्यक्रम में कोविड-19 से बचाव के लिये जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुये कोरोना वारियर्स चिकित्सकों , पुलिसकर्मियों , स्वास्थ्य कर्मियों और स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया जायेगा। जनपद पंचायत कार्यालयों में जनपद अध्यक्ष एवं नगरीय निकायों में महापौर/अध्यक्षों द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा। इसी तरह पंचायत मुख्यालयों में सरपंच एवं बड़े गांवों में गांँव के मुखिया द्वारा ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न होगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad