Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, January 27, 2021

रायपुर : कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के छात्रों ने कुलपति के चेंबर का किया घेराव...



पंंकज शर्मा, रायपुर : प्रदेश के पत्रकारिता विश्वविद्यालय में आज छात्रों ने कुलपति के चेंबर का घेराव किया। उनका आरोप है कि कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति जब से कुलपति का पदभार संभाला है, तबसे कुलपति छात्रों से नहीं मिलते हैं और न ही किसी तरह की छात्रों की परेशानी को समझने का प्रयास करते हैं। ऐसे में एक नहीं कई बार छात्रों ने उनसे मिलने की कोशिश की मगर वह हमेशा गायब मिलते ही नजर आए। दरअसल यह मुद्दा तब गरमाया जब विश्वविद्यालय ने कुछ दिन पहले वेबीनार का आयोजन किया और उस वेबीनार पर छात्रों ने आपत्ति जताते हुए कहा है कि जब से नए कुलपति बलदेव भाई शर्मा कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति बने हैं।



इस वेबीनार में भी संजय द्विवेदी को आमंत्रित किया गया था। जिससे छात्र काफी नाराज दिखाई देते हुए कुलपति के दफ्तर तक पहुंचे। यही नहीं मामला ज्यादा तब गरमाया जब लगातार बच्चे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए आ रहे हैं। और हर तरह की समस्याओं से उन्हें जूझना पड़ रहा है। चाहे वो एडमिशन की समस्या होगी या फिर एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक में किसी सूचना के बारे में जानकारी।



साथ ही साथ बच्चों ने कुलपति पर यह आरोप भी लगाया है कि न ही विश्वविद्यालय के विभागों में विभाग अध्यक्ष उपस्थित रहते हैं और न ही कोई कर्मचारी सीधे मुंह बात करते हैं। इसके अलावा उनका कहना था की लगातार एडमिशन के लिए तो हम आते हैं। मगर विश्वविद्यालय का रवैया एकदम ढीला ढाला और सुस्त नजर आता है जिससे ना तो एडमिशन की प्रक्रिया पूरी हो पाती है और उन्हें बार-बार शहर से इतनी दूर स्थित विश्वविद्यालय में आने का खर्चा उठाना पड़ता है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad