गुण्डरदेही । बुधवार को बालोद मेन रोड़ मे थाना व रंगकठेरा के बीच एक महंगा मोबाइल सड़क पर गिरा हुआ था । जिसको रंगकठेरा निवासी भुनेश्वर साहू ने एक जागरूक नागरिक का परिचय देते हुए उन्होंने मोबाइल को सड़क से उठाकर गुण्डरदेही थाना मे लाकर जमा किया । युवक की ईमानदारी को देखते हुए गुण्डरदेही टीआई रोहित मालेकर ने उसको गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया । टीआई रोहित मालेकर ने कहा कि ऐसा ईमानदार लोग बहुत ही कम देखने को मिलते है । युवक ने अपनी ईमानदारी का परिचय देते हुए मोबाइल को थाना मे लाकर जमा किया है । गुण्डरदेही पुलिस उक्त युवक को गुलदस्ता भेंट कर धन्यवाद दिया है । टीआई रोहित मालेकर ने बताया कि जो मोबाइल सड़क पर गिरा हुआ था वह युगल किशोर देशमुख पिता चन्द्रिका प्रसाद देशमुख कोलिहापुरी का है । जो पुलिस कार्यालय बालोद मे डीएसपी शाखा मे आरक्षक के पद पर पदस्थ है । वे रोज की तरह अपने मोटरसाइकल से ड्यूटी के लिए बालोद जा रहा था इस दौरान वह अपने मोबाइल को जैकेट के उपर जेब मे रखा था । उसका मोबाइल रंगकठेरा के पास सड़क मे गिर गया था । मोबाइल ओप्पो कंपनी का है जिसकी कीमत लगभग 19 हजार रुपये की है । जिसको रंगकठेरा निवासी भुनेश्वर साहू ने अपनी जागरूक नागरिक का परिचय देते हुए मोबाइल को थाना मे लाकर जमा किया । इस सम्मान के लिए भुनेश्वर साहू ने भी टीआई रोहित मालेकर व थाना स्टाफ को बधाई दी है ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.