Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, January 4, 2021

पल्स पोलियो अभियान के पहले होगा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओ का कोरोना टेस्ट



 देव यादव

बेमेतरा  04 जनवरी 2021-कलेक्टर श्री शिव अनंत तायल ने बीते दिनों संयुक्त रुप से चिकित्सा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं शिक्षा विभाग की कोविड-19 टीकाकरण एवं पल्स पोलियों अभियान के संबंध मे जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक ली। जिसमें उन्होने 17 जनवरी 2021 से प्रारंभ होने वाले पल्स पोलियो अभियान के बारे मे निर्देश दिया और साथ ही आगामी होने वाले कोविड-19 टीकाकरण का भी जीक्र किया। जिलधीश ने कहा कि जिले मे अभी 17 जनवरी से पल्स पोलियो अभियान चलाया जाना है, जिसमें अपने अधिनस्थ समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से एवं चिकित्सा विभाग के सहयोग से 0-5 वर्ष के बच्चों को पल्स पोलियों का ड्रॅाप पिलाया जाना है, इसलिए कोरोना की वर्तमान  स्थिति को देखते हुए समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पल्स पोलियों अभियान के पहले   कोविड-19 का परीक्षण 12 जनवरी तक आवश्य करवा लें। जिला कार्यक्रम अधिकारी को जिले के अन्तर्गत संचालित समस्त बाल विकास परियोजना-बेमेतरा, खण्डसरा, नवागढ़, नांदघाट, साजा, बेरला में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को कोरोना संक्रमण के से बचाव के लिए प्रतिमाह कोरोना टेस्ट कराने के भी निर्देश दिये। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने जिले के सभी परियोजना अधिकारियों को पत्र जारी कर कोरोना टेस्ट कराने के निर्देश दिए हैं, एवं इसकी जानकारी निर्धारित प्रपत्र मे एक सप्ताह के भीतर जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय को अवगत कराने को कहा है। महिला एवं बाल विकास  विभाग के डीपीओ ने जिले के मुख्यचिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को इस कार्य मे सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया।


सेंट्रल न्यूज़ इंडिया ब्यूरो चीफ बेमेतरा छत्तीसगढ़ देव यादव की खबर मो 9098647395

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad