Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, January 4, 2021

आवास के इंतजार में एक कि आंखे पथरा गई व एक कि हो गई मौत -कलेक्टर ने कहा होगी जांच

 छत्तीसगढ़


आवास के इंतजार में एक कि आंखे पथरा गई व  एक कि हो गई मौत -कलेक्टर ने कहा होगी जांच



आखों में एक अच्छे मकान का सपना हर व्यक्ति देखता है परन्तु सुकमा जिले के विकासखण्ड छिन्दगढ़ के पालेंम के हितग्राहियों की कहानी ही कुछ और है यहां के सरपँच की मनमानी के कारण कई मकान अधूरे पड़े हुए है यहाँ के पूर्व सरपंच हड़मा राम ने अपने कार्यकाल में प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत स्वीकृत सभी आवासों को ठेके पर दे दिया था व ठेकेदार की लापरवाही के कारण आलम यह है कि यहां के लगभग 70 वर्षीय बुजुर्ग हड़मा राम पिता गंगा की आंखे आवास के इंतजार में पथरा गई हैं उन्होंने बताया कि लगभग 4 वर्षों पूर्व मेरा मकान स्वीकृत हुआ था तब मैं बहुत खुश था कि अबकी बरसात में मुझे एक पक्का मकान मिलेगा परन्तु पंचायत  की लापरवाही के कारण मेरा मकान अभी तक पूर्ण नहीं हुआ है व मैं आज भी टूटे फूटे मकान में रहने को मजबूर हूँ जबकि मेरे खाते से पूरी राशि निकल गई है वहीं पालेंम के ही बामन पिता सुकड़ा की आवास का इंतजार करते करते मृत्यु हो गई उसके पुत्र ने बताया कि लगभग तीन वर्ष पहले मेरे पिता की मृत्यु हो गई है तबसे अभी तक मकान पूर्ण नहीं हुआ है सरपँच व सचिव से बार बार अनुरोध करने के बाद भी मकान की हालत वैसी की वैसी ही है



कलेक्टर ने कहा होगी जांच

इस सम्बंध में हमने सुकमा कलेक्टर विनीत नन्दनवार को जब अवगत कराया उन्होंने कहा कि आवास के सम्बन्ध में जांच होगी


फोटो-1-स्व.बामन पिता सुकड़ा का अधूरा आवास

2-हड़मा पिता गंगा अपनी पत्नि के साथ अपने टूटे फूटे मकान में

3-हड़मा पिता गंगा का अधूरा आवास ।



सी एन आई न्यूज के लिये  सुकमा से संजय सिंह भदौरिया  की रिपोर्ट ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad