अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर - छत्तीसगढ़ राजभवन के अनोखे रिकॉर्ड को गोल्डन बुक आफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। छग की महामहिम राज्यपाल अनुसूईया उइके की निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ हुई वर्चुअल बैठक गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल हुई है। संस्था के प्रतिनिधियों ने राजभवन पहुंँचकर राज्यपाल अनुसूईया उइके को प्रमाण पत्र प्रदान किया। गौरतलब है कि राज्यपाल अनुसुईया उइके ने 17 दिसंबर को प्रदेश के निजी विश्वविद्यालयों के साथ एक वर्चुअल बैठक किया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह ऐसा पहला अवसर था कि किसी वेबिनार में 15 निजी विश्वविद्यालय एक साथ शामिल हुये हों और वह वेबीनार लंबे समय तक चली हो। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की प्रतिनिधि सोनल राजेश शर्मा ने बताया कि आयोग द्वारा 17 दिसंबर 2020 को हुई बैठक में प्रदेश के 15 निजी विश्वविद्यालय जुड़े हुये थे। यह बैठक राज्यपाल उइके के मार्गदर्शन में हुआ था। इस बैठक को वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया गया है। वहीं राज्यपाल अनुसूईया उइके ने कहा, इसमें विश्वविद्यालय विनियामक आयोग और उनके अध्यक्ष शिववरण शुक्ल की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। उस बैठक में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता पर सार्थक संवाद हुआ था। ऐसे आयोजन से अच्छे विचारों का आदान-प्रदान होता है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.