Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, January 6, 2021

तीसरे टेस्ट के लिये टीम इंडिया की घोषणा



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


सिडनी -- भारत और आस्ट्रेलिया के बीच बार्डर-गावस्कर ट्राफीका तीसरा टेस्ट मैच कल सेसिडनी क्रिकेट ग्राऊँड में खेला जायेगा। मैच से एक दिन पहले आज टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दिया है। जिसके मुताबिक मयंक अग्रवाल की जगह रोहित शर्मा की वापसी हुई है , वे टीम के उपकप्तान हैं जो शुभमन गिल के साथ ओपनिंग करेंगे। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में भारतीय टीम के सामने सिडनी क्रिकेट ग्राऊँड पर 43 साल बाद टेस्ट में जीत हासिल करने की चुनौती है। तेज गेंदबाज नवदीप सैनी डेब्यू करेंगे। नियमित कप्तान विराट कोहली की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम ने मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 08 विकेट से मात दी थी। इससे पहले टीम इंडिया को एडिलेड में हार का सामना करना पड़ा था, जहांँ उसे दूसरी पारी में 36 रनों पर आऊट होने की शर्मिंदगी झेलनी पड़ी थी। सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल बाहर हैं. जबकि केएल राहुल के चोटिल होने से हनुमा विहारी की जगह प्लेइंग इलेवन में बरकरार रही। विहारी पिछली तीन पारियों में 45 रन ही बना पाये हैं। विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत अंतिम एकादश में बने हुये हैं। टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडे़जा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी (डेब्यू)।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad