अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
कोरबा --जन समस्या निवारण संस्थान की छतीसगढ़ प्रदेश प्रभारी बीना पांडेय द्वारा इन दिनों जरूरतमंदों का लगातार सहयोग किया जा रहा है। इसकी अगली कड़ी में उनके द्वारा उर्जाधानी कोरबा के महाराणा प्रताप नगर अटल आवास में बालक बालिकाओ को कपड़ा वितरण किया गया। इस अवसर पर सरोज रात्रे जिला उपाध्यक्ष सहित संतोषी ,खुशी ,ज्योति ,ऋषभ, शैलेन्द्र आदि सदस्य शामिल थे ।गौरतलब है कि बीना पांडेय द्वारा समय समय पर जरूरतमंदों को बाल्टी , मग , सर्फ , साबुन , तेल , वैसलीन , कंघी , ब्रश -कोलगेट इत्यादि जरूरी सामानों सहित कंबल का भी वितरण किया जाता है। उनके द्वारा किये जा रहे इस जनसहयोग कार्यों की सर्वत्र मुक्त कंठों से प्रशंसा की जा रही है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.