Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, January 29, 2021

भव्य बाइक रैली:- राम मंदिर निर्माण तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण समिति द्वारा की गई बाइक रैली

कोटा। बेलगहना, सुरेन्द्र मिश्रा रिपोर्टर : श्री राम मंदिर निर्माण क्षेत्र निधि समर्पण समिति बेलगहना की ओर से भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया । रैली में लगभग 200  बाइक साथ रहे जगह जगह भव्य स्वागत किया गया । रामभक्तों ने रैली हेतु पूर्व नियोजित मार्ग  तय कर लिया था ताकि आसपास के समस्त क्षेत्र तक रैली पहुंचे । यह रैली श्री सिद्ध बाबा आश्रम बेलगहना के मुख्य द्वार से शुरू होकर करहिकछार, रतखंडी, बेलगहना, सत्तीबहरा, लूफा होते हुए ठाकुर देव मंदिर बेलगहना आकर समापन हुआ ठाकुरदेव मंदिर में समस्त भक्तों के लिए  चने से बने प्रसाद की व्यवस्था की गई ।रैली में युवा वर्ग में खासा उत्साह दिखा    पूरा बेलगहना क्षेत्र जय श्री राम के नारों से गुंजायमान हुआ।


सभी गांवों में सुबह  राम भजन प्रभात फेरी निकली जाती है। रैली की खास बात यह रही कि यह रैली किसी पार्टी विशेष से प्रेरित नहीं थी बल्कि समस्त राजनीतिक दल के लोग साथ दिखे ।बेलगहना के आसपास के समस्त रामभक्त इस रैली में शामिल रहे । ज्ञात हो कि राम मंदिर रामभक्तों के अथक प्रयास और बलिदानों के पश्चात सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा रामभक्तों के पक्ष में निर्णय लिया गया है। सम्पूर्ण भारत देश राममय हो चुका है अभी राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण का कार्य सम्पूर्ण देश मे रामभक्तों के द्वारा कराया जा रहा है इसी क्रम में बेलगहना क्षेत्र में 31 जनवरी को निधि समर्पण का कार्य कराया जाएगा।

          सिद्ध बाबा के पावन धरा बेलगहना पर रामभक्तों के द्वारा निकाली गई रैली पर श्री स्वामी शिवानंद जी महाराज ने सराहना की।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad