पंंकज शर्मा, रायपुर : नगर निगम वार्डवासियों की समस्याएं सुनने 'तुंहर सरकार, तुहंर द्वार अभियान की शुरूआत की गई। महापौर एजाज ढेबर और कांग्रेसी पार्षद वार्डवासियों की समस्या हल करने साइकिल से निकले। मौके पर लोगों की समस्या हल करने की कवायद तेज की जा रही है। अभियान के पहले दिन वार्ड दो और तीन की समस्याओं को सुनने गोंगाव स्थित सरकारी स्कूल पर शिविर लगाया गया। इन शिविर में लोगों की समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जा रहा है। शिविर में मुख्यत: स्वास्थ्य,सफाई व्यवस्था, जलप्रदाय, निजी नल कनेक्शन, नई पाइप लाइन के संबंध में आवेदन और शिकायतें ली जाएंगी।
शिविर में नगर निवेश, लोककर्म, राजस्व,खाद्य और राशन कार्ड, एनयूएलएम व्यवसाय के लिए ऋण संबंधी कार्य, श्रमिक पंजीयन कार्य, नामांतरण प्रकरण से संबंधित कार्य और प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित आवेदनों का तत्काल निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। महापौर ने पार्षदों के साथ अपने निवास से नगर निगम परिसर तक साइकिल चलाते हुए पहुंचे। साइकिल रैली निकालने का उद्देश्य सरकारी वाहनों के पहिये रोककर पर्यावरण और सरकारी पैसा बचाना है।
महापौर एजाज ढेबर ने बताया कि 70 वार्ड तक हम पहुंचेंगे। 35 दिन तक सभी लोग अपना सरकारी वाहन छोड़कर साइकिल पर चलेंगे। इसकी पूरी प्लानिंग की गई है। रिक्शा और एलाउंसमेन्ट के माध्यम से तुंहर सरकार, तुंहर द्वार का जगह-जगह प्रचार भी हो रहा है। कल से लोगों की अच्छी भीड़ भी आने लगेगी। यह अभियान 27 जनवरी से लेकर 2 मार्च तक जारी रहेगा। महापौर ढेबर के पास समस्या लेकर एक वृद्धजन पहुंचा। जिनकी शिकायत को लेकर महापौर स्वयं श्रम एवं आवास विभाग के शिविर पहुंचकर आदेशित किया कि इनके काम को तत्वरित संज्ञान में लेकर निराकरण किया जाए। इस अभियान की वजह से 200 सरकारी गाड़ियों का इस्तेमाल नहीं होगा। इनकी जगह साइकिल और बस का इस्तेमाल होगा।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.