छत्तीसगढ़
*वनांचल में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस
*
साल्हेवारा:--कोविड़ 19 कोरोना वायरस संक्रमण के कारण इसकी जद में आने वाले सारे तीज त्योहार मेला मड़ई व अन्य बहुत से लोकार्पण,उदघाटन महोत्सव प्रतियोगिताओं हाट बाजार पर तो जैसे ग्रहण से लग गया था लोगो का जीवन जनजीवन लगभग उदास निराश व चार दिवारी में जैसे कैद होकर ही रह गया था।राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त स्वाधीनता दिवस भी बहुत ही कम लोगो की उपस्थिति में औपचारिक रूप से मना था धीरे धीरे खुमारी कोरोना के दिशा निर्देश के पालन के साथ लौटती गयी व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का पर्व लोगो ने धूमधाम से मनाया लोगो की उपस्थिति बढ़िया थी व उमंग व उत्साह से सभी जगह लोग भरपूर ओतप्रोत थे।
*अंचल में जगह जगह हुवा ध्वजारोहण*
वनांचल क्षेत्र में 22 ग्राम पंचायतों के अतिरिक्त समस्त आंगनबाड़ियों,समस्त प्राथमिक,माध्यमिक,हाई, हायर सेकंडरी स्कूल,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों बैंक,पुलिस थाना फारेस्ट विभाग व महत्वपूर्ण शासकीय अर्धशासकीय कार्यालयों में पूरी उमंग व उत्साह से ध्वजारोहण का कार्यक्रम सम्पन्न हुवा कोरोना दिशानिर्देश के चलते सांस्कृतिक व अन्य कार्यक्रम प्रतिबंधित रहे।।
सर्वप्रथम वनांचल क्षेत्र साल्हेवारा में पूर्व की परम्परानुसार सुबह 7:30 बजे नियत समय को ध्वजारोहण किया गया वनपरिक्षेत्राधिकारी श्री डीएस जंघेल ने ध्वजारोहण किया इस अवसर पर डिप्टीरेंजर योगेश त्रिपाठी,संतोष नेताम,जीएस मंडावी,पूरनलाल पटले,प्रविंद्र कॉमडी, हेमन्त पांडेय,रामलाल नेताम,मानिकपुरी साहब,वनरक्षकों में सदाराम जंघेल,देवेंद्र राजपूत,रोहित मार्को,फ़ादुराम यादव व सम्पूर्ण अमला उपस्थित रहा।
इसी कड़ी में साल्हेवारा का हृदयस्थल कहलाने वाला न्यू बस स्टैंड जो सदैव रौनक व व्यापारियों ग्राहकों से लहलहाता रहता है में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष शेरसिंग मेरावी उपाध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि परमात्मादास मानिकपुरी व व्यापारियों की उपस्थिति में शेरसिंग मेरावी द्वारा ध्वजा रोहन किया गया ब्लाक कांग्रेस उपाध्यक्ष परमात्मादास मानिकपुरी व शेरसिंग,शुभम शर्मा ने गणतंत्र दिवस का जन्म, महत्ता व उपलब्धियों पर अपने अपने शब्दों से संबोधित कर प्रकाश डाला।
पुलिस थाना साल्हेवारा में टीआई बीरेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया इस अवसर पर एसआई अजित सिंह वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजपूत साहब अरविंद यादव,त्रिभुवन साहू व सम्पूर्ण पुलिस महकमा मौजूद रहा।।
सी एन आई न्यूज के लिये साल्हेवारा से दिलीप शुक्ला की रिपोर्ट ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.