अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांँजगीर-चांँपा - जिले के नैला थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रेक पर आज तड़के सुबह माँ-बेटी की दो लाशें पड़ी मिली है। आशंका जतायी जा रही है कि दोनों ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली होगी , लेकिन पूछताछ में पारिवारिक विवाद भी उभरकर सामने आने से पुलिस पारिवारिक विवाद और आत्महत्या के बीच उलझी हुई है। फिलहाल पुलिस रेल्वे ट्रैक से दोनों शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये भेजकर आगे की जाँच कर रही है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने शवों की शिनाख्ती अंजू सिंह (35) और ऐश्वर्या सिंह (19) के रूप में की है। ये दोनों रिश्ते में मांँ-बेटी हैं जो नवागढ़ के भैसदा के रहने वाले थे। बेटी कालेज प्रथम वर्ष की छात्रा थी। पता चला है कि जाँजगीर शारदा मंगलम के पीछे गोपाल सिंह अपनी पत्नी अंजू सिंह , एक बेटी ऐश्वर्या और दो बेटों के साथ किराये के मकान में रहता है। बीती देर रात करीब तीन बजे गोपाल की पत्नी व बेटी स्कूटी से घर से निकल गयी थी। पुलिस को उनकी स्कूटी नहरिया बाबा मंदिर के सामने ही खड़ी मिली है जबकि उनकी लाशें मंदिर से करीब 500 मीटर दूर रेल्वे ट्रैक पर मिली है। आशंका है कि दोनों गाड़ी खड़ी कर पैदल ही रेलवे ट्रैक पर चांँपा की ओर जाते हुये ट्रेन पर कटे होंगे। उधर पड़ोसियों का कहना है कि परिवार में अक्सर झगड़ा होता रहता था , देर रात भी उनके घर से झगड़े की आवाजें आ रही थीं। पुलिस पारिवारिक विवाद और आत्महत्या के बीच उलझी हुई है। फिलहाल पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजकर मामले की जांँच कर रही है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.