छत्तीसगढ़
*वन विभाग साल्हेवारा ने शहीदों की शहादत को याद कर दी श्रद्धांजलि*
साल्हेवारा:-- अंग्रेजों की गुलामी से हिंदुस्तान को मुक्त कराने वाले,अंग्रेजो को लोहे के चने चबवाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी(बापू) की पुण्यतिथि के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों की शहादत की याद में वन परिक्षेत्र अधिकारी कर्मचारीयो द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस श्रद्धांजलि सभा के अवसर पर वनपरिक्षेत्राधिकारी डीएस जंघेल डिप्टी रेंजर योगेश त्रिपाठी,संतोष नेताम,प्रविंद्र कॉमडी,तिवारीजी,साहू बाबू,व कार्यालय रक्षक विश्राम मंडावी उपस्थित रहे। रामपुर परिक्षेत्र से भी डिप्टी रेंजर पूरनलाल पटले,पुनाराम मंडावी,ढेलुराम कंवर आदि उपस्थित थे।।
सी एन आई न्यूज के लिये साल्हेवारा से दिलीप शुक्ला की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.