Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, January 30, 2021

खर्रा में युवक पर जानलेवा हमला करने वाले फरार तीन आरोपी को पुलिस ने रायपुर से किया गिरफ्तार



गुण्डरदेही । बुधवार 27 जनवरी की रात्रि लगभग 10 बजे ग्राम खर्रा के स्कूल पारा में आयोजित डांस प्रतियोगिता के दौरान युवक अमित कुमार चौधरी को गुण्डरदेही व बघमरा के आरोपी जालम सिंह उर्फ जयसिंह निहाल  महेश साहू व सीताराम उर्फ सितु निषाद द्वारा युवक अमित चौधरी का रास्ता रोककर गाली गलौच कर चाकू एवं राड़ से जानलेवा हमला कर दिया था। इधर घायल अमित कुमार चौधरी के पिता ने थाना गुण्डरदेही पहुंचकर तीनो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । जिस पर थाना गुण्डरदेही ने तीनो आरोपी के खिलाफ धारा 294 323 324 506 बी 34 भादवि 25 , 27 आर्म्स एक्ट के तहत् मुकदमा दर्ज किया गया । तीनो आरोपी घटना करने के बाद से फरार हो गये थे । जिनको गुण्डरदेही पुलिस ने सिलतरा रायपुर क्षेत्र से पकड़कर गुण्डरदेही थाना लाया गया । वही आरोपीयो से घटना मे इस्तेमाल किए गए चाकू व राड़ को जप्त किया गया है। प्रकरण के  मुख्य आरोपी जालम सिंह एवं उनके दो साथीगण को व्यवहार न्यायालय गुण्डरदेही में पेश किया गया जिसमें न्यायालय द्वारा जालम सिंह ऊर्फ जय सिंह निहाल पिता भीम सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी गुण्डरदेही को जेल भेजा गया है। वही उनके दो साथी सीताराम उर्फ सितु निषाद पिता आनंद निषाद उम्र 20 वर्ष गुण्डरदेही व महेश साहू पिता अश्वनी कुमार साहू उम्र 21 वर्ष बघमरा को जमानत पर छोड़ दिया है ।



सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट 

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad