Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, January 8, 2021

तीसरे टेस्ट में दोनों टीम के लिये समान अवसर

 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


सिडनी (आस्ट्रेलिया)  -- टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की बार्डर-गावस्कर सीरीज का तीसरा मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राऊँड में खेला जा रहा है।  इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लेकर  पहले दिन के खेल के अंत होने तक दो विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाये थे। जिसमें लाबुशेन 67 रन बनाकर जबकि स्मिथ 31 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। वहीं दूसरे दिन की मैच में विल यूकोवस्की 110 गेंदों  पर 62 रन , लाबुशेन 196 गेंदों पर 91 रन और स्टीव स्मिथ 226 गेंदों पर 16 चौके जड़ते हुये 131 रन बनाये। इस तरह से स्टीव स्मिथ के 131 रनों की बदौलत आस्ट्रेलिया 338 रनों पर आलआऊट हो गयी। रविन्द्र जडेजा ने बेहतरीन थ्रो पर स्टीव स्मिथ को रन आऊट करके आस्ट्रेलिया पारी का अंत किया। जिसमें रविंद्र जडेजा ने 62 रन देकर सबसे ज्यादा यानि चार विकेट लिये। वहीं नवदीप सैनी ने 65 रन देकर दो विकेट , जसप्रीत बुमराह ने 66 रन देकर दो विकेट और मोहम्मद सिराज ने 67 रन देकर एक विकेट लिये। इसके बाद रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भारतीय पारी की शुरुआत की। जिसमें रोहित शर्मा 77 गेंद में 26 रन बनाकर आऊट हुये वहीं शुभमन गिल 101 गेंदों पर 50 रन बनाते हुये टेस्ट केरियर का पहला अर्धशतक जड़ पवेलियन लौटे। अनुभवी स्टीव स्मिथ के आकर्षक शतक के बाद युवा शुभमन गिल ने अर्धशतक जमाया। रोहित के आऊट होने पर चेतेश्वर पुजारा और शुभमन गिल के पवेलियन लौटने पर अंजिक्य रहाणे बल्लेबाजी करने उतरे। दूसरे दिन की खेल खत्म होने तक पुजारा 09 रन बनाकर जबकि रहाणे 05 रन बनाकर नाबाद रहे और पहली पारी में भारत का स्कोर 45 ओवर में 02  विकेट पर 96 रन है। दूसरे दिन के मैच में कुल 10 विकेट ( आस्ट्रेलिया के 08 और भारत के 02) गिरे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन दोनों टीमों का पलड़ा लगभग बराबरी पर रहा। भारत अभी आस्ट्रेलिया से 242 रन पीछे है। पिच बल्लेबाजों के लिये अनुकूल दिख रही है , ऐसे में तीसरे दिन का खेल महत्वपूर्ण होगा।


दोनो देशों की टीम 


भारत -  रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह , नवदीप सैनी।


आस्ट्रेलिया -  डेविड वार्नर, विल पुकोवस्की, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड, कैमरन ग्रीन, टिम पेन (कप्तान और विकेटकीपर), नाथन लिएन, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad