अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर -- राजधानी की मौहदापारा थाना पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना पर घर में दबिश देकर निगरानी महिला को नशीली गोलियों एवं गांजा के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस उसके विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा पंजीबद्ध कर कार्यवाही कर रही है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि मौदहापारा निवासी मुस्कान रात्रे अपने घर में नशीली दवा और गांजा की बिक्री कर रही है।सूचना मिलते ही पुलिस ने उसके घर दबिश देकर नशीली दवाई नाइट्रो टेन की 200 नग गोलियाँ एवं आधा किलो गांजा के साथ ड्रग पैडलर आरोपिया मुस्कान रात्रे को गिरफ्तार कर ली। यह आरोपिया पहले भी कई बाऋ नशीले पदार्थो के साथ पकड़ी जा चुकी है। शहर के कई थानों में इनके खिलाफ अनेकों मामले दर्ज है। मौदहापारा थाना पुलिस द्वारा इस आरोपिया के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20बी व धारा 21 बी के तहत मामला पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्रवाही की जा रही है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.