Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, January 5, 2021

जिले को मिलेगी भविष्य में मेडिकल कॉलेज - सीएम बघेल

 



मोहन द्विवेदी की रिपोर्ट 


जाँजगीर चाँपा -- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जांँजगीर के हाईस्कूल मैदान में आयोजित किसान सम्मेलन में 1083 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने इनमें से 292.10 करोड़ रूपये के 419 कार्यो का लोकार्पण एवं 820.93 करोड़ रूपये के 836 कार्यो का भूमि पूजन किया। सीएम बघेल ने कृषि, उद्यानिकी, मछली पालन, श्रम विभाग, पशुधन विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत 1051 हितग्रहियो को सामग्री एवं अनुदान राशि के चेक का वितरण किया। इसके अलावा उन्होंने अगला मेडिकल कॉलेज जांँजगीर-चाम्पा जिले में खोलने ,  विधानसभा चन्द्रपुर क्षेत्र की हसदेव परियोजना की तीन नहरों के संवर्धन और संधारण के कार्य कराये जाने ,  गांँव-गांँव में डेयरी विकास के कार्य कराये जाने एवं राजीव गांधी किसान न्याय योजना निरंतर जारी रखने की महत्वपूर्ण घोषणायें की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत, पंचायज एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस.सिंह देव, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, विधायक राम कुमार यादव, श्रीमती इंदु बंजारे और केशव चन्द्रा, जिला पंचायत जांजगीर-चांपा की अध्यक्ष श्रीमती यनिता चंन्द्र रविशेखर भरद्वाज सहित श्री रवि पाण्डे, चोलेश्वर चंद्राकर, सुश्री मंजू सिंह, पूर्व विधायक मोतीलाल देवागंन, कलेक्टर यशवंत कुमार, एसपी श्रीमती पारूल माथुर, सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थें। मुख्यमंत्री ने किसान सम्मेलन में जिन कार्यों का लोकार्पण किया उनमें ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के 13.855 करोड़ रूपये के 18 कार्य, आदिवासी विकास विभाग द्वारा 1.62 करोड़ रूपयें की लागत एक कार्य, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना – 12.431 करोड़ रूपयें के 26 कार्य, स्कूल शिक्षा विभाग के 2.9 करोड़ रूपयें के 02 कार्य, आयुर्वेद विभाग 27 लाख रूपयें की लागत के कार्य, गृह निर्माण मंडल के 5.15 करोड़ रूपये के चार कार्य लोक निर्माण विभाग के 200 करोड रूपये के 24 कार्य, स्वास्थ्य विभाग के 3.26 करोड़ रूपयें के 08 कार्य और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 22.51 करोड़ रूपयें के 334 कार्यों शामिल है। इसी प्रकार आज जिन निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया उनमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 31 करोड़ 49 लाख रुपए के 228 कार्य, लोक निर्माण विभाग के 514.15 करोड रुपए की 68 कार्य, जल संसाधन विभाग के 19.235 करोड़ रूपए के 04 कार्य, स्कूल शिक्षा विभाग के 1.21 करोड़ रूपयें के 03 कार्य, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के 15.56 करोड़ रूपयें के 12 कार्य शामिल है। इसी प्रकार क्रेडा के 7.125 करोड़ रूपये के 132 कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 139.420 करोड़ रूपयें की लागत के 370 कार्य, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 89.045 करोड़ रूपये के 16 कार्य और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के 3.710 करोड़ रूपयें की लागत के 03 कार्यों शामिल हैं। इसके बाद सीएम बघेल जिले के विकासखंड बलौदा के ग्राम औरईकला पहुँचकर गौठान का निरीक्षण किये तथा यहाँ स्व सहायता समूहों से चर्चा के बाद विकासखंड नवागढ़ के ग्राम सरखों में धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किये। इसके अलावा दिव्यांग स्कूल एवं लाइब्रेरी और भीमा तालाब के सौंदर्यीकरण का अवलोकन किये। तत्पश्चात विभिन्न संगठनों के प्रमुखों, समाज प्रमुखो, जनप्रतिनिधियों, युवा प्रतिनिधिमंडल और अधिकारियों से भेंट एवं चर्चा कर रात्रि विश्राम जांँजगीर में ही किये। 


कल गौरेला पेंड्रा मरवाही दौरा 


मुख्यमंत्री बघेल अपने एक दिवसीय दौरे पर कल गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जायेगे| यहां वे लोकार्पण, भूमिपूजन एवं आमसभा सहित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीएम बघेल कल जांँजगीर-चांँपा जिले के सर्किट हाऊस से पूर्वान्ह 11:00 बजे प्रस्थान कर पेंड्री पहुंँचेंगे और वहांँ से हेलीकाप्टर द्वारा दोपहर 12:15 बजे गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के ग्राम पंचायत जोगीसार पहुंँचेंगे। वहां वे नरवा स्टापडेम का निरीक्षण करेंगे साथ ही महिला स्व सहायता समूह से मुलाकात भी करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर द्वारा दोपहर 01:00 बजे विकासखंड मरवाही के ग्राम दानीकुंडी पहुंँचेंगे और वहांँ विभिन्न विकास कार्यो का भूमि पूजन और विभिन्न योजनाओं में सामग्री और चेक वितरण करने के बाद आमसभा को सम्बोधित करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 02:15 बजे दानीकुंडी में विविध सुविधा सह मूल्य संवर्धन केन्द्र का निरीक्षण करेंगे और 03.15 बजे से विभिन्न संगठन प्रमुख, समाज प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों, युवा प्रतिनिधिमंडल और अधिकारियों से भेंट एवं चर्चा करेंगे। तत्पश्चात सीएम बघेल शाम 04:00 बजे दानीकुंडी से प्रस्थान कर शाम 05:00 बजे रायपुर लौट जायेंगे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad