अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर - विश्व हिन्दू परिषद गौ रक्षा विभाग के तत्वाधान एवं मार्गदर्शन में आज स्वामी विवेकानंद जयंती के दिन बारह जनवरी को देश भर में गौ विज्ञान परीक्षा आयोजित किया गया है। गो सेवा संगठन के पदाधिकारी आकांक्षा शर्मा ने इस परीक्षा में शामिल होकर 80 % अंक हासिल की है। इसके साथ ही उन्होंने सभी लोगों से आज शाम 07:00 बजे तक इस परीक्षा में सहभागी बनने की अपील की है। उन्होंने चर्चा के दौरान अरविन्द तिवारी को बताया कि वर्ष 2011 से हर साल यह परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाती थी लेकिन इस बार कोरोना वैश्विक महामारी के चलते यह परीक्षा डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करते हुये मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से आनलाइन होने जा रहा है।
यह परीक्षा आज 12 जनवरी को सुबह 07:00 बजे से शाम 07:00 बजे तक नि:शुल्क आयोजित होगा। इस परीक्षा का उद्देश्य जनमानस में गौमाता के प्रति सही धार्मिक , आध्यात्मिक , बैज्ञानिक जानकारियाँ , रुचि एवं उपयोगिता को समझाते हुये ईश्वरीय आस्था पैदा करना है। इस परीक्षा में सौ प्रश्नों का बहुविकल्पीय संकलन होगा जिनका सही जवाब देना है। परीक्षा समाप्त होते ही आपके परीक्षा का परिणाम भी मोबाइल एप पर प्रकाशित हो जायेगा। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिये जायेंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर 51000 रूपये , 31000 रूपये और 21000 रूपये की तीन सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार एवं प्रदेश स्तर पर 11000 रूपये , 5100 रूपये एवं 2100 रूपये की तीन सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार जीतने का भी मौका मिलेगा। इस परीक्षा के प्रतिभागी अपना प्रमाण पत्र Govigyanexam से डाऊनलोड कर सकते हैं।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.