Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, January 8, 2021

सरपंच एवं सचिव ने मनरेगा में कार्य करने करने वाले मजदूरों के पैसोे का किया घोटाला

 मध्यप्रदेश



सरपंच एवं सचिव ने मनरेगा में कार्य करने करने वाले मजदूरों के पैसोे का किया घोटाला 


मामला- जोन्हा से पीपरीपुरा मनरेगा रोड का है 


अम्बाह में ग्राम पंचायत जौहा के मजरा रडुआपुरा गांव के मजदूरों ने जोन्हा से पीपरीपुरा रोड पर मनरेगा का कार्य किया उस कार्य की मजदूरी का पैसा वहाँ के सरपंच एवं सचिव के द्वारा लगभग 25 लोगो के खाते से निकाल लिये गये इस बात का खुलासा जब हुआ जब उन मजदूरों के बार बार अपनी मजदूरी के पैसे मांगने पर उनके द्वारा पहले मना करना कि अभी आये नही है आजायेंगे तो तुमको मिल जाएंगे साथ ही उन मजदूरों का कहना है कि  सरपंच ओर सचिव के द्वारा हमारे घर पर ही आकर पोस्ट ऑफिस में हमारा खाता खुलवाया गया जिसका खाता नंबर एटीएम सब कुछ उन्ही के पास है ओर तो ओर हमारे मोबाइल नंबर की जगह उन्होंने अपने मोबाइल नंबर लगवाए ताकि उन खातों में आने वाली राशि का हमको पता न चले और कहा कि इन खातों में तुम्हारी मजदूरी का पैसा सीधे तुम्हारे खाते में आया करेगा उन मजदूरों को उनके घोटाले का पता तब लगा तब उनके पैसे नही आये तो उन्होंने 181 cm हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई तो सरपंच ओर सचिव आये और हमारे खाते नंबर हमको दे गए और कहा कि ले लो तुम्हारे खाते नंबर तुम्हारा पैसा इन खातों में आएगा जैसे ही तुम्हारे खाते में मैसेज आये तो अपने पैसे निकाल लेना और जो शिकायत तुमने की है 181 पर उसे बापिस ले लो जब मजदूरों ने बैंक में जा कर देखा तो बेचारे गरीब मजदूरों के पैरो से जमीन घिसक गयी हो वहाँ उनको बताया गया कि तुम्हारे खाते में जो पैसे आये थे वो तो निकल गए ऐसे ही इन लोगो के जरिये वहाँ के गरीब लोगों को आवास  और बीपीएल कार्ड बृद्धा पेंसन आदि सुविधाओं से भी वंचित रखा गया है उनका ओर भी आरोप है कि हमारे पास बैंक स्टेटमेंट सब कुछ है कि हमारे कितने पैसे बैंक खाते में आये है ओर  इनके घोटालो की करतूतें कोई न कोई उजागर करता है तो उनके द्वारा दबंगई दिखा कर उसको दबा दिया गया इसी तरीके से हर पंचायतो में शासन के पैसों का लाखों रुपये गवन हो रहा है लेकिन इस पर प्रशासनिक अधिकारी मोन है


शिकायतकर्ता साजिश का शिकार गरीब मजदूर  रामनरेश कुशवाह का कहना है कि हमारी 84 दिन की मजदूरी हैं और हमारा 15960 के करीबन रुपये हुए जो कि हमारे बिना बताए हमारे खाते से निकाल लिए गए है


साजिश का शिकार केशव की भी 96 दिन जॉब कार्ड में मजदूरी है और करीबन 18 हजार से ऊपर हमारे भी पैसे हैं जो निकल गए 


सन्तोषी लाल की भी जॉब कार्ड में 66 मजदूरी है और 12 हजार से ऊपर हमारे भी पैसे सरपंच एवं सचिव की हेराफेरी से उनके द्वारा निकाल लिए गए ।



सी एन आई न्यूज के लिये अम्बाह से ब्यूरो रिपोर्ट ‌।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad