भाटापारा से Central News INDIA के लिए मोहम्मद अजहर हनफी की रिपोर्ट
भाटापारा CNI (09.01.2021) : -एन एस यु आई द्वारा दिल्ली में आंदोलित किसानों के समर्थन में चलाई जा रही एक रुपया और एक पैरी धान मुहीम के तहत आज प्रदेश महासचिव एवं बलौदाबाजार भाटापारा जिला प्रभारी हेमंत पाल भाटापारा धान मंडी पहुचे।
कृषि मंडी में प्रभारी की उपस्थिति में जिला महासचिव आकिब मेमन के नेतृत्व में किसानों के समर्थन हेतु सभी किसानों से एक पैरी धान और एक रुपये का समर्थन लेकर दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे किसानों के लिए समर्थन मांगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष गोविंदा देवदास, ऐश्वर्य निहाला, आदित्य निहाला, हितेश दोनोडे, निखिल दास, सुभाष यदु, राहुल यादव, शशांक सूर्यवंशी, भोलू मानिकपुरी, कबीर पटेल, संदीप ध्रुव, आदि बघेल, प्रेम बघेल, प्रेम वर्मा, निखिल मानिकपुरी, आदित्य मानिकपुरी, जिया खान, राहुल वर्मा, राज चंद्राकर एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.