*छत्तीसगढ़*
*नवा रायपुर सरपंच संघ अध्यक्ष ने एन.आर.डी.ए. के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के साथ बैठक किये।*
*नवा रायपुर* आज दिनांक 12,01,2021को नवा रायपुर सरपंच संघ की बैठक श्री सुजीत कुमार घिदौडे की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत नवागांव सेक्टर 28, सतनाम भवन में आयोजित हुई जिसमें प्रभावित 41 ग्राम पंचायतों को विकास कार्य के लिए फंड उपलब्ध करवाने, 50-50 लाख रुपये प्रत्येक ग्राम पंचायत को प्रतिवर्ष आबंटित करने ,
नवा रायपुर प्रभावित किसानों की वार्षिकी राशि/बोनस का बकाया राशि तत्काल भुगतान करने,
स्थानीय प्रभावित निवासियों को रोजगार उपलब्ध करवाने,
41 गांव में जमीन खरीदी बिक्री पर रोक हटाने , नवा रायपुर में कार्यरत प्रभावितो को छटनी कर हटाने पर तत्काल प्रभाव पर रोक लगाने,
ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों को आदरसत्कार के साथ कार्यालय में बैठाने एवं अधिकारियों को अनुशासन के साथ व्यवहार करने की मांग को लेकर नवा रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अय्याज तम्बोली, अतिरिक्त मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्री कुलदीप शर्मा, नियोजन शाखा के श्री विनय अग्रवाल के समक्ष नवा रायपुर सरपंच संघ ने विस्तार पूर्वक 41 गांव की समस्याओ के विषय मे जानकारी उपलब्ध कर तत्काल समस्याओं का निराकरण करने ज्ञापन सौंपा गया।
सी ई ओ ने तत्काल विभिन्न मुद्दों की समस्याओं को जल्द निराकरण करने का आश्वासन नवा रायपुर सरपंच संघ को दिया।
ऐसा नही करने पर नवा रायपुर अटलनगर सरपंच संघ द्वारा उग्र आंदोलन कर NRDA के सामने धरणा प्रदर्शन करने की चेतावनी दिया गया।
बैठक में कार्यकारिणी अध्यक्ष योगिता गिरधर पटेल, उपाध्यक्ष राजेश साहू,खुमान ध्रुव, कोषाध्यक्ष संतोषी ललित यादव, युवराज सिन्हा,मनोज मिश्रा, सलाहकार गायत्री जोइधा साहू, सहदेव कोषरिया, तारणी गोविंद साहू, प्रेमिनचंद्र विजय, पुष्पा भुनेश्वर यादव, येसराम यादव, दौलत टण्डन,संतोषी डहरिया, छन्नू कोसरे, उक्त सरपंचगण उपस्थित हुए।
सी एन आई न्यूज के लिये नया रायपुर से ब्यूरो रिपोर्ट ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.