अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
ब्रिस्बेन - भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा और निर्णायक मुकाबला ब्रिस्बेन के गाबा में कल 15 से 19 जनवरी के बीच भारतीय समयानुसार सुबह 05:30 बजे से खेला जायेगा। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर लाइव-स्ट्रीम की जा सकेगी। सभी मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव होंगे। सोनी टेन 1 एचडी / एसडी और सोनी सिक्स एचडी / एसडी पर अंग्रेजी कमेंट्री जबकि हिंदी कमेंटरी सोनी टेन 3 एचडी / एसडी पर उपलब्ध होगी। बता दें अभी चार टेस्ट मैचों में भारत और आस्ट्रेलिया दोनों टीमें एक-एक मैच जीत चुकी हैं, जबकि सिडनी मैच ड्रा रहा। अब भारत और ऑस्ट्रेलिया में जो भी टीम यह मुकाबला जीतेगी , सीरीज उसके नाम हो जायेगी। गाबा का पिछला रिकाॅर्ड देखें तो टीम इंडिया को यहांँ आज तक जीत नहीं मिली है।
भारत को 1947 से है जीत का इंतजार
ब्रिसबेन के गाबा में टीम इंडिया को 1947 से जीत का इंतजार है। भारत ने यहांँ पहला मैच इसी साल खेला था। तब से अब तक टीम इंडिया ने यहांँ कुल 06 टेस्ट खेले जिसमें एक भी बार टीम को जीत नहीं मिली। इन छह मुकाबलों में पांँच मुकाबले टीम इंडिया हार गई जबकि एक मैच ड्रा रहा। चौथे और आखिरी टेस्ट में दोनों टीमों की निगाहेन मैच जीतकर बार्डर-गावस्कर ट्राफी पर कब्जा करने की होगी। वैसे पिछले बार की विजेता होने की वजह से भारतीय टीम को यहाँ एक फायदा यह होगा कि मैच ड्रा होने की स्थिति में ट्राफी उसी के पास रहेगी। विराट कोहली सहित कई अनुभवी खिलाडियों की गैरमौजूदगी और चोटों से निबटते भारतीय टीम इस तरह की प्रतिकूल परिस्थिति का सामना करने के लिये तैयार है। वहीं आस्ट्रेलियाई टीम को भारत से ट्राफी छिनने के लिये हर हाल में जीतना जरूरी होगा। भारत ने यहांँ आखिरी बार वर्ष 2014 में खेला था , उस मैच में भी भारतीय टीम 04 विकेट से हार गई।
आस्ट्रेलिया के लिये भाग्यशाली है गाबा
वैसे भी गाबा सालों से ऑस्ट्रेलिया के लिये भाग्यशाली रहा है , कोई भी टीम पिछले 28 सालों से ऑस्ट्रेलिया के आधिपत्य को नहीं तोड़ पायी यानि वर्ष 1988 के बाद से गाबा में आस्ट्रेलिया ने कोई टेस्ट नहीं हारा है। ऑस्ट्रेलिया ब्रिस्बेन के द गाबा मैदान पर 1988 में वेस्टइंडीज से एक टेस्ट हारा है। ऑस्ट्रेलिया ने गाबा में 31 टेस्ट खेले हैं और वह अपराजित रहे हैं। उन्होंने 24 टेस्ट जीते हैं , वहीं 07 मैच ड्रॉ रहे हैं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.