भाटापारा से Central News INDIA के लिए मोहम्मद अजहर हनफी की रिपोर्ट
भाटापारा Central News INDIA (05.01.2021) : - एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के आदेशनुसार आज भाटापारा एनएसयूआई ने प्रदेश सचिव विवेक यदु के नेतृत्व में भाटापारा के विभिन्न धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों के बीच जाकर एक रुपया एक पैली धान, देकर बढ़ाएं किसानों का सम्मान कार्यक्रम की शुरुआत की, जिसमे किसानों ने समर्थन दे कर केंद्र के काले कानून का विरोध जताया।
प्रदेश सचिव विवेक यदु ने बताया की भाटापारा के किसान, किसान आंदोलन का पूर्ण समर्थन कर रहे हैं, एनएसयूआई के लोगों को अपने किसान भाइयों का साथ देने के लिए 1 के जगह 3 से 5 पैली धान एवं 1 रुपए से अधिक धन राशि भी अपनी स्वेक्षा से प्रदान कर रहे हैं, केंद्र सरकार के काले कानून के बारे में छत्तीसगढ़, भाटापारा के किसान भी भली भांति समझ चुके हैं जिसके फल स्वरूप वह हमारे आंदोलन में बढ़ चढ़ कर सहयोग प्रदान कर रहे है और कानून के खिलाफ डट कर खड़े है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधानसभा प्रत्याशी सुनिल माहेश्वरी, भाटापारा कांग्रेस शहर ब्लॉक अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, एनएसयूआई प्रदेश सचिव विवेक यदु, सत्यजीत शेंडे, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मोहन निषाद, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष जित्तू यदु, शहर अध्यक्ष अमित मारकंडे, सदाब जलियावाला, हरीश लहरे, महेंद्र सेन, लोकेश यादव, राज जांगड़े, उमेश वर्मा, शेख सुहैल, राजेश यादव, शुभाष दुबे, मयंक एवं एनएसयूआई के कार्यकर्ता उपस्थित थे


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.