छत्तीसगढ़
किसानों के धान का उठाव व परिवहन नही कर रही सरकार- शमसुल आलम
आज युवा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जोगी) जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ जिलाधीश के नाम उप जिलाधीश श्री सिंह सर को सौपा ज्ञापन । शमसुल आलम ने कहा सरकार धान खरीदी तो करवा रही पर न उसे मंडी से उठवा रही न परिवहन हेतु व्यवस्था कर रही है ,किसान हमारे समाज के मूल धरोहर व अन्नदाता हैं अतः तत्काल जिलाधीश महोदय के माधयम से आदर्णीय राज्यपाल तथा आदरणीय मुख्यमंत्री जी तक बात पहुंचाने की बात कही है, उप जिलाधीश जी ने तत्काल प्रभाव से इस मुद्दे को हल करने के लिए आस्वस्त किया ,साथ ही साथ खनिज विभाग व आबकारी विभाग के अधिकारियों को भी जल्द से जल्द अवैध खनन रोकने तथा अवैध शराब बन्द करवाने के लिए आदेशित किया है।इसके बाद वार्ड की समस्याओं हेतु निगम उपयुक्त से भी मुलाकात की तथा बाबुटोला वार्ड में हो रही पानी की समस्याओं से अवगत कराया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शमसुल आलम के साथ उपाध्यक्ष बिलाल सोलिन खान ,उपाध्यक्ष देव सिन्हा,अनीस खान, मानिस पॉल, खिल्लु पाल, ललेश यादव, पप्पी वर्मा, अहमद यादव, संदीप खरे ,कन्हइया खरे, मिथून साहू,सचिन यादव, आदि ढेरो वार्डवासी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सी एन आई न्यूज के लिये संतोष सहारे की रिपोर्ट ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.