Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, January 28, 2021

सोलह दलों द्वारा राष्ट्रपति अभिभाषण का बहिष्कार

 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


नई दिल्ली - कांग्रेस नेता गुलाम नबी आज़ाद ने कहा है कि कांग्रेस समेत 16 राजनीतिक दलों ने कल शुक्रवार को बजट सत्र के पहले दिन संसद में महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण का बहिष्कार करने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि कहा संसद में माननीय राष्ट्रपति के अभिभाषण के बहिष्कार करने का सबसे बड़ा कारण है कि सरकार ने किसानों की मर्ज़ी के बिना तीन कृषि बिल जबरदस्ती पास किये थे। सभी दलों की तरफ से एक संयुक्त बयान जारी कर ये बातें कही गई है। इसमें सबसे ज्यादा जोर किसान आंदोलन और कृषि कानून पर दिया गया है। महामहिम राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करने वाले 16 राजनीतिक दलों में कांग्रेस , राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी), नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) , डीएमके , तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) , शिवसेना , समाजवादी पार्टी , आरजेडी , सीपीआई (एम) , आईजेएमएल , आरसीपी , पीडीपी , एमडीएमके , केरल कांग्रेस , एआईयूडीएफ , अकाली दल और आम आदमी पार्टी शामिल है। बताते चलें कि कल संसद सत्र की शुरूआत राष्ट्रपति के अभिभाषण से शुरू होगा। विपक्ष का कहना है कि वो बजट सत्र में किसानों के मुद्दे को जोरदार तरीके से उठायेगी। अपने संयुक्त बयान में राजनीतिक दलों ने किसान आंदोलन और नये कृषि कानूनों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार को जमकर घेरा है। कहा है कि देश के किसान लगातार इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। आधी से अधिक आबादी कृषि पर निर्भर है और केंद्र किसानों के साथ ज्यादती कर रही है। दिल्ली की सर्दी में करीब 64 दिनों से अपने अधिकार और न्याय के लिये किसान संघर्ष कर रहे हैं। वहीं इस आंदोलन में अब तक 155 किसानों की मौत हो चुकी है। दलों ने आरोप लगाया है कि इस बिल को बिना राज्यों के साथ चर्चा के लाया गया। यदि इसे वापस नहीं लिया जाता है तो ये संविधान के संघीय भावनाओं का हनन होगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad