रायपुर, 28 जनवरी 2021/गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू 29 और 30 जनवरी को अहमदाबाद (गुजरात) प्रवास पर रहेंगे।
कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने मंत्री साहू को गुजरात के स्थानीय निकाय चुनाव के लिए सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।
वे 29 जनवरी को सबेरे 10.10 बजे रायपुर से विमान से प्रस्थान कर दोपहर 2.10 बजे अहमदाबाद पहुंचेंगे। मंत्री साहू शाम 4 बजे से 6 बजे तक गुजरात काँग्रेसनके अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के जिला स्तरीय पदाधिकारियों और 6.30 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक वरिष्ठ नेताओं की बैठक लेंगे। वी.वी.आई.पी. गेस्ट हॉउस अहमदाबाद में रात्रि विश्राम करेंगे। वे अगले दिन 30 जनवरी को सबेरे 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिला अध्यक्षों और ऑब्जर्वर्स की बैठक लेंगे। श्री साहू अपरान्ह 2.40 बजे अहमदाबाद से प्रस्थान कर शाम 6.40 बजे राजधानी रायपुर आएंगे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.