महेन्द्र शर्मा बंटी-राजनांदगांव जिले के सभी पंचायतों के उपसरपंच आज अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर शहर के महवीर चौक में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया.... विगत दिनों ग्राम सचिव संघ एवं रोजगार सहायक संघ के अनिश्चतकालीन हड़ताल के बाद आज जिले के पंचायतों के उपसरपंच अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।
उप सरपंचों ने शहर के महावीर चौक में जिला उपसरपंच संघ द्वारा अपनी तीन सूत्रीय मांग जिसमे 1500 प्रतिमाह मानदेय, शासकीय मद प्राप्त बैंक खाता में उपसरपंच को सम्मिलित किया जाय और सभी शासकीय कार्यालय में उपसरपंच का सील व हस्ताक्षर को मान्य किया जाय....वहीं उपसरपंच संघ के जिला अध्यक्ष दादू राम देवांगन ने कहा कि आज शासन का ध्यान अपनी मांगो की आकृष्ट करने के लिए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया है,अगर शासन द्वारा जल्द ही उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे आगे उनके द्वारा उग्र आंदोलन भी किया जाएगा ।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.