*ग्राम अंडा में छेरछेरा का पर्व धूमधाम से मनाया गया
! सुबह से गली मोहल्लों में छेरछेरा कोठी के धान ला हेरते हेरा की गूंज सुनाई देने लगी*
जांजगीर चांपा के ब्लॉक मालखरौदा के अंतर्गत ग्राम अंडा में छेरछेरा का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा , सुबह से गली मोहल्लों में छेरछेरा कोठी के धान ला हेर_हेरा की गूंज सुनाई देने लगी, सभी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें धान और नगदी भेंट किया, साथ ही इस पर्व पर युवाओं द्वारा भी छेरछेरा का मनाते दिखाई दिया, युवाओं ने समूह में घर घर जाकर छेरछेरा मांग कर त्यौहार का आनंद लिया, नई फसल को लेकर किसानों के बीच मनाए जाने वाले इस त्यौहार का विशेष महत्व है
धान का कटोरा कहे जाने वाले प्रदेश के कृषि प्रधान जिले जांजगीर चांपा के मालखरौदा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत अंडा में छेरछेरा त्यौहार का पर्व धूमधाम से मनाया गया, बच्चे त्यौहार खुशियां मनाने घरों में पहुंचे और नई फसल होने की बधाई दी, पारंपरिक त्यौहार छेरछेरा का पर्व धान फसल की कटाई व मिसाई पूरा होने की खुशी में मनाई जाती है
मालखरोदा ब्लॉक से सी एन आई न्यूज़ के लिए मन्नू भारद्वाज की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.