Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, January 9, 2021

प्रेम और भक्ति से प्रभु को पाया जा सकता है सुश्री युक्ति बहन जी

 



देव यादव बेमेतरा जिले के नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत गोढीकला में श्रीमद्भागवत पुराण का छठा दिन रोचक प्रसंग का दिन रहा जिसमें व्यासपीठ से भागवत कथा के वाचक सुश्री युक्ति बहन जी ने बताया कि प्रभु को पाने का मार्ग बहुत ही सीधा और सरल है जो व्यक्ति भाव से भजन और प्रेम रूपी रस का आनंद अपने जीवन में दिनचर्या के रूप में बना लेता है उसी से ही भगवान प्रसन्न हो जाते हैं और यही एक मार्ग है जिससे प्रभु को पाया जा सकता है प्रेम और भक्ति का रास्ता बहुत ही सहज और सरल है कथावाचक में सुश्री युक्ति बहन जी ने बताया कि रस के कितने प्रकार होते हैं लेकिन भक्ति रस जीवन में अमूल्य रस होता है जिससे आत्मा शुद्ध और प्रसन्न चित्त होता है ओमकार के गुंजन से आत्मा में प्रभु का वास हो जाता है जीवन में भक्ति आनंद लेकर ईश्वरीय शक्ति भी प्रदान होती है आज के प्रेरक प्रसंग में व्यासपीठ से युक्ति बहन जी ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा रसपान करने से जीवन में भक्ति में संचार का उद्भव होता है सुखदेव जी महाराज ने भागवत कथा का रसपान राजा परीक्षित जी को सुनाया था राजा परीक्षित जी मात्र 7 दिन के दिवस ही में भागवत कथा का रसपान किए और उन्हें मोक्ष की प्राप्ति हुई उसी प्रकार से अगर व्यक्ति प्राणी मात्र अगर भागवत कथा का रसपान करें सुने और सुनाएं तो महज ही मोक्ष प्राप्ति से उसे कोई वंचित नहीं कर सकता आज के प्रेरक प्रसंग में युक्ति बहन जी ने बताया कि जिस प्रकार से एक हिरण मरुस्थल में पानी प्राप्ति के लिए इधर-उधर भटकता है मगर मरुस्थल में पानी नहीं होती है उसी प्रकार से माया मोह के जीवन में व्यक्ति इधर-उधर प्रभु को पाने की चेष्टा करता है मगर मात्र प्रेम भाव भक्ति रस से ही प्रभु को पाया जा सकता है तो फिर यहां वहां जाने की क्या आवश्यकता उसे तो अपने आत्मा में ही प्रभु को ढूंढ लेना चाहिए सुखदेव जी महाराज राजा परीक्षित को कथा का रसपान कराते हुए कहते हैं कि श्री कृष्ण भगवान अपने मित्र उद्धव को बताते हैं कि ग्वाले और ग्वालिन दोनों मुझे बहुत प्रेम करते हैं ब्रज में गोकुल में मेरे जितने भी मित्र मंडली थे ग्वाल बाल थे उनके संग मैंने पूरा अपना बाल्यावस्था बिताते हुए यह पाया कि प्रेम और आनंद ही सही जीवन यापन करना चाहिए आज प्रेम और भक्ति रस का ही पूरा दिन कथा के वाचन में था और सुदामा चरित की कथा भी बड़े ही सुंदर शब्दों में सुश्री बाल्यावस्था में ही श्रीमद्भागवत का रसपान कराते हुए युक्ति बहन जी ने बताया। श्रीमद् भागवत कथा ग्राम गोढीकला में विगत 5 दिवस से भागवत कथा प्रारंभ है और रविवार को सहस्त्रधारा, हवन आहुति भी है श्रीमद् भागवत कथा संगीतमय के साथ आयोजित हो रहा है जिसमें आयोजक संत श्री सनत कुमार वर्मा जी के सानिध्य में शिव शक्ति निकेतन आश्रम गोढीकला नवागढ़ जिला बेमेतरा छत्तीसगढ़ से कथा वाचिका श्री युक्ति बहन,परायण कर्ता में दीपेश्वरी बहन जी के कथा  तीसरा मंच के रूप में हो रहा है सुश्री युक्ति बहन जी ने कहा कि 

    नाम संकीर्तन यस्य, सर्व पाप प्रणाशनमम्

   प्रणामो दुख समनः तं नमामि हरिम् परं 


-- उपरोक्त कथन से यह बात स्पष्ट होता है कि प्राणी को हमेशा भगवन नाम का संकीर्तन करना चाहिए और गुरु और प्रभु दोनों को कभी भी नहीं भूलना चाहिए क्योंकि गुरु ने ही ईश्वर को पाने का रास्ता दिखाया और गुरु से बड़ा कोई नहीं होता गुरु के बाद का ही दर्जा ईश्वर का होता है और संकीर्तन प्रभु के नाम मात्र से ही व्यक्ति के सभी पाप कट जाते हैं उनके दुखों का नाश हो जाता है इस प्रकार से व्यक्ति को जीवन पर्यंत अपने जीवन में थोड़ा सा समय प्रभु के नाम का भी स्मरण करते हुए जाप करते हुए बिताना चाहिए इस प्रकार भगवत कथा का छठा दिन प्रेम और भक्ति का दिन के रूप में रहा।


सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ देव यादव की खबर मो 9098647395

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad