देव यादव
बेमेतरा 11 जनवरी 2021-श्री औरोबिन्दो सोसायटी द्वारा इनोवेटिव पाठशाला/अल्टरनेटिव अकेडमिक कैलेण्डर पर आज सोमवार को आयोजन विकासखण्ड स्रोत केन्द्र कार्यालय बेमेतरा में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलिका तिवारी की अध्यक्षता मे आईआईईआई/एएसी के तहत इनोवेटिव पाठशाला कार्यक्रम की शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ की गई।
प्रशिक्षण की शुरूवात औरोबिन्दो सोसायटी के प्रशिक्षक श्री राजेश साहू के द्वारा किया गया। इस कार्यशाला में शून्य निवेश नवाचार के अंतर्गत विद्यालय को रोल माडल स्कूल बनाने तथा लाकडाउन अवधि कोरोनाकाल में बच्चो की निरंतर पढ़ाई आनलाईन तथा पैरेण्टल गाइडेंस के माध्यम से बच्चो को रोचक गतिविध आधारित अनुभावात्मक शिक्षण के माध्यम से बच्चो को सिखाने तथा एन-सी-एफ 2005 एवं एमएचआरडी के उद्देश्यों की पूर्ति एवं प्राप्ति हेतु इनोवेटिव पाठशाला एप जिसमें शिक्षको के लिए 21वी सदी के कौशल स्तर एवं गतिविध आधारित आनंद दायी शिक्षा के माध्यम से बच्चो को बेहतर तरीके से सीखने-सिखाने के नवाचार बताया गया। साथ ही श्री औरोबिन्दो सोसायटी के छात्रवृत्ति कार्यक्रम Aur Scholar App के बारे में जानकारी दी गई। जिसमें कक्षा 6वी से 12वी तक के विद्यार्थी क्विज प्रतियोगिता के द्वारा छात्रवृत्ति प्रतिमाह 1000 रु. तक प्राप्त किया जा सकता है। शिक्षक बच्चो के अधिगम स्तर को भी देख सकते है। साथ ही छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जाता हैं।
इस अवसर पर सहायक जिला कार्यक्रम समन्वयक श्री कमलनारायण शर्मा जी भी उपस्थित थे। उपरोक्त कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलिका तिवारी जी ने अपने उद्बोधन में शिक्षको द्वारा किये गये नवाचारो की सराहना की और अपने विद्यालयो को रोल माडल बनाने के लिये प्रेरित किये तथा श्री औरोबिन्दो सोसायटी के द्वारा आयोजित कार्यशाला में 25 शिक्षक प्रशिक्षण ले रहे है। उनमें से उत्कृष्ट कार्य करने वाल 19 शिक्षको को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किये। जिनमें श्री ओमनारायण साहू, श्री निखिल कुमार तिवारी, श्री अशोक कुमार धुर्वे, श्री दीपक राजपूत, श्री धर्मेन्द्र देवांगन, श्री महेन्द्र कुमार पटेल, श्री विमल किशोर , श्री टोमन साहू, श्री कमलकांत धुव, श्री अर्जुन वर्मा, श्री हेमप्रसाद, श्री सतानंद, श्री गोवर्धन, श्री ओंकार, श्री अरविंद, श्रीमती चंदा यादव, श्री ओमी कश्यप , श्री कमलेश साहू, श्री जवाहर लाल सिन्हा सभी को सम्मानित किये गये।
इस भव्य आयोजन के लिए श्री औरोबिन्दो सोसायटी के मास्टर टेªनर श्री राजेश साहू एवं संस्था को सह्दय धन्यवाद ज्ञापित किया। अंत में जिला मिशन समन्वयक राजीव गांधी शिक्षा मिशन बेमेतरा श्री कमोद सिंह ठाकुर ने श्री औरोबिन्दो सोसायटी द्वारा चलाये जा रहे इनोवेटिव पाठशाला कार्यक्रम को पूरे जिले में लागू करने पर जोर दी गई एवं शिक्षको को उनके प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दिया गया तथा औरोबिन्दो सोसायटी का आभार व्यक्त किया।
सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ देव यादव की खबर मो 9098647395


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.