Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, January 29, 2021

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री साहू मीडिया प्रतिनिधियों से हुए रु-ब-रु



देव यादव सेंट्रल न्यूज़ इंडिया न्यूज़

बेमेतरा -छ.ग. राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री थानेश्वर साहू ने आज जिला पंचायत सभाकक्ष मे पत्रकारवार्ता लेकर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध मे जानकारी दी। अध्यक्ष श्री साहू ने पिछड़ा वर्ग समुदाय के लोगों को क्रीमीलेयर मापदण्ड हेतु सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी दिशा निर्देशों के संबंध मे कहा कि 08 लाख रुपये तक की वार्षिक आय के पिछड़ा वर्ग के लोगों को क्रीमीलेयर का लाभ मिलेगा। इसमे कृषि से जुड़ी आय शामिल नही है। उन्होने यह भी बताया कि द्वितीय श्रेणी के अधिकारी जो 40 वर्ष की आयु के पश्चात् प्रथम श्रेणी अधिकारी के पद पर पदोन्नत होते हैं तो उनके बच्चों को क्रीमीलेयर का लाभ मिलेगा।   


       आयोग के अध्यक्ष श्री साहू ने बताया कि अब तक प्रदेश के 06 जिलों का दौरा कर समीक्षा बैठक ले चुके हैं, बेमेतरा 07 वां जिला है। इसमे जो नये तथ्य उभर कर आ रहे हैं उन्हे शासन स्तर पर अवगत कराया जायेगा। श्री साहू ने समाजकल्याण विभाग द्वारा पिछ़डा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए संचालित छात्रवृत्ति योजना के संबंध मे जानकारी देते हुए बताया कि सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण होने पर 20 हजार रुपये एवं मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण होने पर 50 हजार रुपये का प्रावधान है। आयोग अध्यक्ष ने चिन्ता जाहिर करते हुए कहा कि प्रचार-प्रसार क अभाव मे बेमेतरा जिले से मात्र एक विद्यार्थी को इसक लाभ मिल पाया है। श्री साहू ने राशन कार्ड के संबंध मे बताया कि साधन सम्पन्न एवं नौकरीपेशा लोग अपना राशन कार्ड नही बनाते। जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री अपनी मंशा जता चुके हैं कि राशन कार्ड को आधार मानकर अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए। 

     

       आयोग अध्यक्ष श्री साहू ने वर्ष 2021 मे होने वाली भारत की जनगणना के प्रपत्र (काॅलम) मे ओबीसी का काॅलम होना चाहिए इस संबंध मे ध्यान आकर्षित किया। इससे छ.ग. मे ओबीसी की जनसंख्या कितनी है ज्ञात हो सकेगी। श्री साहू ने जिले के अन्य पिछड़ा वर्ग संवर्ग के विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए शासन द्वारा निर्धारित क्रीमीलेयर निर्धारण प्रावधानों का सावधानी से उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्हांेने क्रीमी लेयर निर्धारण के लिए कृषि आय को शामिल नहीं करने और पिछड़ा वर्ग के तृतीय एवं द्वितीय श्रेणी के कर्मचारियों की आय को भी छुट होने की जानकारी बैठक में दी। उन्होंने राज्य शासन द्वारा संचालित अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण संबंधित योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने और योजनाओं से ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर नवागढ़ विधायक प्रतिनिधि श्री जावेद खान, ब्लाॅक अध्यक्ष बेमेतरा लुकेश वर्मा, के अलावा इलेक्ट्रानिक एवं प्रिंट मीडिया के संगवारी उपस्थित थे। 


सेंट्रल न्यूज़ इंडिया ब्यूरो चीफ बेमेतरा छत्तीसगढ़ देव यादव की खबर मो 9098647395

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad