गुण्डरदेही । भाजपा मंडल अर्जुन्दा में दो दिवसीय अखिल भारतीय मंडल प्रशिक्षण शिविर योजना का समापन रविवार को हुआ । लगातार 2 दिनों तक चले इस शिविर में प्रत्येक बूथ से नौजवान कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रशिक्षण में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस पर सप्तम सत्र पूर्व मंडल अध्यक्ष बालोद सुरेंद्र देशमुख ने हमारा विचार एवं परिवार विषय पर लेते हुए कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा एवं उनके सिद्धांत से अवगत कराया । अष्टम सत्र मे डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे होरीलाल रावटे ने भाजपा का इतिहास एवं विकास के विषय पर सारगर्भित संवाद कार्यकर्ताओं से किया इस सत्र की अध्यक्षता पूर्व जनपद अध्यक्ष ओंकार सिंह ने की जिला भाजपा महामंत्री किशोरी साहू ने हमारी कार्यपद्धती एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका पर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अपनी बात रखी । इस सत्र की अध्यक्षता पूर्व जनपद अध्यक्ष सालिक देशमुख ने की। दशम सत्र पर राज्य की राजनीतिक पृष्ठभूमि एवं भाजपा की भूमिका पर जिला भाजपा की उपाध्यक्ष महिला नेत्री सुशीला साहू ने वर्तमान समय में राज्य की राजनीतिक दुर्दशा पर प्रकाश डालते हुए अपनी बात रखी। इस अवसर पर अध्यक्षता पूर्व महिला मोर्चा महामंत्री सारिका मेहर ने की। सोशल मीडिया का उपयोग का महत्वपूर्ण सत्र हुआ इस सत्र पर मुख्य वक्ता के रूप में हरीश कटझरे वर्तमान समय में सोशल मीडिया की उपयोगिता का विस्तार से वर्णन किया । इस सत्र की अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ नेता रोशन अमृत ने की। समापन सत्र के अवसर पर मुख्य रूप से जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष लेखराम साहू पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू राजेंद्र राय जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरेश यदु सोशल मीडिया प्रभारी हरीश कटझरे थे । कार्यक्रम प्रभारी टोमन लाल साहू ने इस दो दिवसीय अखिल भारतीय प्रशिक्षण शिविर की सफलता पर समस्त कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए सभी भाजपा कार्यकर्ताओ को गमछा देकर उत्साह बढ़ाया । कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री जीतू विश्वास गुप्ता व आभार प्रदर्शन तोमन लाल साहू ने किया ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.