Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, January 25, 2021

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का आयोजन रायपुर में

 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


रायपुर - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश के बड़े और आधुनिक स्टेडियमों में से एक नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में 02 मार्च से 21 मार्च तक आयोजित होने वाले रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन के लिये अपनी सहमति दी है।  टूर्नामेंट के आयुक्त प्रख्यात क्रिकेट खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से रोड सेफ्टी वर्ड सीरीज क्रिकेट टूर्नामेंट के रायपुर में आयोजन के सिलसिले में दूरभाष पर चर्चा कर अनुरोध किया, जिस पर मुख्यमंत्री ने सहर्ष अपनी स्वीकृति दे दी है। इस टूर्नामेंट में इंडिया , साउथ अफ्रीका , ऑस्टेलिया , वेस्टइंडीज सहित श्रीलंका की टीम भाग लेंगी।क्रिकेटप्रेमियों के लिये यह बड़ी खुशी की बात होगी कि वे यहां अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले चुके प्रख्यात खिलाड़ियों जैसे सचिन तेंदूलकर , जॉन्टी रोड्स , ब्रेटली , ब्रायन लारा , मुथैया मुरलीधरन को मैदान में खेलते हुये देख सकेंगे। इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य भारत में सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इस आयोजन को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा अनुमोदित किया गया है और गावस्कर की कंपनी प्रोफेशनल मैनेजमेंट ग्रुप द्वारा आयोजित और प्रचारित होने के साथ सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा समर्थित है। इस टूर्नामेंट के लिये वायकॉम 18 का कलर्स सिनेप्लेक्स प्रसारण भागीदार है , जबकि वूट और जियो इस कार्यक्रम के डिजिटल भागीदार हैं। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ को पर्यटन एवं निवेश को बढ़ावा देने में मददगार साबित होगा , इससे अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी और महामारी के समय में लोगों को मनोबल भी बढ़ायेगा। यह आयोजन रायपुर को देश के एक ऐसे शहर के रूप में स्थापित करेगा जो सुशासन के माध्यम से महामारी को नियंत्रित करने में कामयाब रहा है।गौरतलब है कि कोरोना महामारी के चलते इस वर्ष आईपीएल यूएई में आयोजित हुआ। इस टूर्नामेंट के आयोजन से रायपुर कोरोना महामारी के काल में क्रिकेट की मेजबानी करने वाला देश का पहला शहर होगा। सीएम भूपेश बघेल आयोजन के मुख्य अतिथि होंगे। छग में होने वाले इस बड़े आयोजन से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति मिलने के साथ पर्यटन के विकास की संभावनायें भी बढ़ेंगी। उल्लेखनीय है कि नवा रायपुर परसदा स्थित शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम देश के बड़े और आधुनिक स्टेडियम में से एक है, इसकी दर्शक क्षमता 50 हजार है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad