रायपुर, दिनाँक 08 जनवरी2021
देश में शांति, कोरोना महामारी से विश्व समुदाय को राहत पहुंचाने और अन्नदाताओं की समस्याओं के निदान और खुशहाली के उपदेश्य से संस्थापक, मो. सज्जाद खान की अगुवाई में किए गए दो दिवसीय सर्वधर्म समभाव प्रार्थना सभा का आयोजन, राजधानी की पंजीकृत संस्था अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी, रायपुर के बैनर तले किया गया।
इस कड़ी में, आज दूसरे दिन रामनगर रायपुर स्थित सभा स्थल में संस्थापक श्री मोहम्मद सज्जाद खान जी के द्वारा दो दिवस का निर्जला उपवास (रोजा) रह कर कुरान शरीफ की आयतों का पाठ तथा पँडित अनिल शुक्ल, सुनील बाजारी, डॉ भीष्म प्रकाश शर्मा द्वारा सुंदरकांड का पाठ और उपस्थित सदस्यों द्वारा सभी धर्मों की प्रार्थना की गई।
आज सम्पन्न हुए इस गरिमामयी कार्यक्रम में, संस्थापक श्री मोहम्मद सज्जाद खान जी, पदाधिकारी व सदस्य पँडित अनिल शुक्ल, डॉ भीष्म प्रकाश शर्मा, सैय्यद जाकिर हुसैन, महावीर जैन, सुनील बाजारी, जुबैर खान, ताराचंद जोशी, प्रेमराज संचेती, योगेश्वर सिन्हा, विजय रणदिवे, मुकीम खान, अनिला शर्मा, मुजीबुर्रहमान, बलराम कश्यप, अज़हर शरीफ, नन्दा रामटेके, रिंकी शुक्ल, प्रीति जैन, लक्ष्मी तिवारी, सुजाता भेलावे, प्रियंका साव, ममता ढीढी, हीना सहित अनेक लोग प्रार्थना सभा में उपस्थित हुए।
प्रेषक :-
जुबैर खान,
मीडिया प्रभारी





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.