अरविन्द तिवारी के साथ शीला रात्रे की रिपोर्ट
रायपुर-- पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव के दिशा निर्देश में नशे के कारोबारियों के खिलाफ राजधानी पुलिस द्वारा इन दिनों सख्त अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत पुलिस पुराने मामलों में फरार आरोपियों तक पहुँचने में भी सफल हो रही है। इसी कड़ी में आज आरोपी द्वारा चरस , गाँजा बिक्री की जानकारी मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइंस नसर सिद्धकी द्वारा सायबर सेल एवं धाना पंडरी की संयुक्त टीम का गठन कर रंगे हाथ पकड़ने हेतु दिशा निर्देश दिया गया। सायबर सेल व थाना पंडरी की संयुक्त टीम ने दलदल सिवनी स्थित विज्ञान भवन गेट पास चरस-गांजा बेचते हिस्ट्रीशीटर यासीन अली पिता सराफत अली (34 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 335 ग्राम चरस व पाँच किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत एक लाख के आसपास बतायी जा रही है। पुलिस के मुताबिक ईरानी डेरा , बीएसयूपी कालोनी पंडरी रायपुर निवासी सिविल लाइन क्षेत्र का एक हिस्ट्रीशीटर यासीन अली आदतन अपराधिक प्रवृत्ति का बदमाश है , जिसके खिलाफ शहर के अलग अलग थानों में दर्जनों अपराध पंजीबद्ध है। आज सुबह भी वह दलदल सिवनी स्थित विज्ञान भवन गेट पास चरस-गांजा की ब्रिकी कर रहा था। पंडरी पुलिस ने इसकी जानकारी मिलने पर सायबर सेल के साथ घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया। आरोपी गंभीर अपराधों के साथ कई अन्य बड़े अपराधों को भी अंजाम दे चुका है। उसके खिलाफ अपराध क्रमाँक 02/21 धारा 20 बी एवं 21 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। वहीं रायपुर पुलिस का कहना है कि उनके द्वारा नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध चलाया जा रहा अभियान ‘‘आॅपरेशन क्लीन‘‘ लगातार जारी रहेगा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.