दंतेवाड़ा:- जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत जिला दन्तेवाड़ा के विभिन्न ग्रामों के व्यक्ति जो प्रतिबंधित नक्सली संगठन में सक्रिय हैं उन्हें आत्मसमर्पण कर सम्मानपूर्वक जीवनयापन करने के लिये थाना / कैम्पों एवं ग्राम पंचायतों में संबंधित क्षेत्र के सक्रिय माओवादियों के नाम चस्पा कर लोन वर्राटू ( घर वापस आईये ) अभियान चलाया जा रहा है एवं पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा डॉ. अभिषेक पल्लव के द्वारा नक्सली संगठन में सक्रिय माओवादियों से आत्मसमर्पण कर सम्मानपूर्वक जीवन यापन करने के लिये लगातार आह्वान कर अपील किये जाने पर दिनांक 28.03.2021 को ( 1 ) गादम ( गुड़से ) पंचायत मिलिशिया कमाण्डर , बुधराम कवासी पिता नंदा कवासी उम्र लगभग 24 वर्ष जाति मुरिया निवासी राजापारा आदवाल , गुड़से पंचायत थाना कटेकल्याण , ( 2 ) गादम ( गुड़से ) पंचायत मिलिशिया प्लाटून सेक्शन " बी " सदस्य , कोसा उर्फ खूटा कवासी पिता हिड़मा कवासी उम्र लगभग 22 वर्ष जाति मुरिया निवासी राजापारा आदवाल , गुड़से पंचायत थाना कटेकल्याण एवं ( 3 ) मिलिशिया सदस्य , लखमा राम कश्यप पिता बुधराम कश्यप उम्र लगभग 22 वर्ष जाति मुरिया निवासी अरबे थाना अरनपुर ने ' लोन वर्राटू ' ( घर वापस आईये ) अभियान तथा माओवादी संगठन के खोखली विचारधारा से तंग आकर एवं छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास योजना से प्रभावित होकर समाज की मुख्यधारा से जुड़कर विकास में सहयोग करने की इच्छा व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा डॉ . अभिषेक पल्लव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , श्री यू. उदय किरण एवं राजेन्द्र जायसवाल के समक्ष 01 ईनामी माओवादी सहित कुल 03 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया । लोनवराटूअभियान के तहत् अब तक 87 ईनामी माओवादी सहित कुल 327 माओवादी आत्मसर्पण कर मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं । छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास नीति के तहत् आत्मसमर्पण पश्चात् समाज की मुख्य धारा में शामिल होने पर आत्मसमर्पित माओवादी को 10 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि प्रदाय किया गया । आत्मसमर्पित माओवादियों की सूची निम्नानुसार है : >
आत्मसमर्पित माओवादी बुधराम कवासी निम्नलिखित घटनाओं में शामिल था
। 1. वर्ष 2017 में नक्सली बंद के दौरान बड़ेगुडरा - तुमकपाल मुख्यमार्ग को ग्राम तेलम , डब्बा , तुमकपाल के पास रोड़ काटकर मार्ग अवरोध करने की घटना शामिल था ।
2 .वर्ष 2018 ग्राम परचेली - विकपाल मुख्यमार्ग को परचेली के पास 04-05 स्थानों पर रोड़ काटने की घटना में शामिल था ।
3. वर्ष 2019 नक्सली बंद के दौरान चिकपाल , तेलम मुख्यमार्ग पर नक्सली बेनर , पोस्टर एवं पाम्पलेट लगाने की घटना में शामिल था ।
आत्मसमर्पित माओवादी कोसा उर्फ खूटा कवासी निम्नलिखित घटनाओं में शामिल था ।
1. वर्ष 2013 में ग्राम तुमकपाल - तेलम मुख्यमार्ग को तेलम के पास मुख्यमार्ग में स्थित पुलिया के दोनों किनारे पर रोड़ काटकर पुलिया क्षतिग्रस्त करने की घटना में शामिल था ।
2. वर्ष 2014 , 2015 में नक्सली बंद के दौरान ग्राम परचेली , चिकपाल मुख्यमार्ग को कई स्थानों पर रोड़ काटकर मार्ग अवरोध करने की घटना में शामिल था ।
3 , वर्ष 2016 नक्सली बंद के दौरान कटेकल्याण - दन्तेवाड़ा मुख्यमार्ग पर नक्सली बेनर , पोस्टर एवं पाम्पलेट लगाने की घटना में शामिल था ।
4. वर्ष 2017 से आज दिनांक तक गांव के किनारे पुलिस आने के रास्तों में संत्री ड्यूटी करते हुए पुलिस आने पर दूर से देखकर फटाखे फोड़ने की घटना में शामिल था ।
आत्मसमर्पित माओवादी लखमा राम कश्यप निम्नलिखित घटनाओं मव शामिल था
1.गांव में नक्सली आने पर उनके लिए चावल,दाल एवं सब्जी एकत्रित करने की घटना में शामिल था
2.इसके अलावा नक्सली बन्द के दौरान निलावाया-अरबे मुख्य मार्ग पर नक्सली बैनर पोस्टर एवं पाम्पलेट लगाने की घटना में शामिल था ।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.