रायपुर , दिनाँक 28 मार्च 2021
ग्रीष्मकालीन ऋतु के आगमन की आहट और धार्मिक पर्व की खुशियों से दूर बेसहारों की उम्मीद का सहारा बनती राजधानी रायपुर की संवेदनशील पंजीकृत जनहित संस्था अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी ने अपने सुपोषण अभियान के अंतर्गत 87 वें दिन आज शहर के सरकारी अस्पतालों में मरीजों और उनके परिजनों को भरपेट स्वादिष्ट भोजन का निःशुल्क वितरण किया ।
स्थानीय शासकीय डी के एस हॉस्पिटल और जिला अस्पतालों में छत्तीसगढ़ अंचल के दूरदराज क्षेत्रों जैसे बस्तर , कोरबा , रायगढ़ , कवर्धा , राजनांदगांव , सूरजपुर , जशपुर , कांकेर , अम्बिकापुर इत्यादि जिला स्थानों के अतिरिक्त अन्य प्रदेशों से उपचार के लिए आए निर्धन व लाचार व्यक्तियों को शासन की गाइड लाइन का सख्ती से पालन करते हुए संस्था के माध्यम से निःशुल्क पौष्टिक आहार का सम्मान पूर्वक वितरण किया गया ।
संस्थापक श्री मोहम्मद सज्जाद खान जी के साथ संस्था की सक्रिय भागीदारी में पँडित अनिल शुक्ल , डॉ भीष्म प्रकाश शर्मा , जुबैर खान , मुजीबुर्रहमान एवं परिवार , रिटायर्ड फौजी अनिल कुमार सिंग , योगेश्वर सिन्हा , रफ़ीक अली , अनमोल जैन , नन्दा रामटेके सहित अन्य सदस्यों ने श्रमदान के जरिए अपना कीमती समय प्रदान किया ।
प्रेषक :-
*मोहम्मद सज्जाद खान*,
संस्थापक
























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.