अनोखी शादी -: *ना बेंड ना बारात बिना फिजूलखर्ची के 17 मिनिट में गुरूवाणी सुन सम्पन्न हुआ विवाह*
*संत रामपाल जी महाराज के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ रमैनी कार्यक्रम*
_*गाडरवारा* -:_ गाडरवारा नगर के स्टेशन रोड स्थित आजाद भवन के सामने संत रामपाल जी महाराज के आश्रम में एक अनोखी शादी हुई , जिसमें न कोई बैंड - बाजा था और न ही घोड़े पर चढ़कर दूल्हा आया , न ही नाचते हुए बाराती आए न ही कोई खर्चा हुआ ।
बस महज 17 मिनट में यह शादी संपन्न हो गई । गुरुवार की दोपहर आश्रम में संत रामपाल के सत्संग दौरान इस खास विवाह का आयोजन किया गया । सत्संग के दौरान महज 17 मिनट यह शादी बिना शोर शराबा और बिना दहेज आडंबर और दिखावा के संपन्न हो गई । इस शादी में नरसिहपुर के ग्राम खुरपा बड़ा गांव के विवेक दास दूल्हा थे और छिंदवाड़ा के ग्राम लोनिया मारू की प्रीति दासी दुल्हन थी । वर - वधु के माता पिता व परिवार जन सहित अनेक लोग इस विवाह समारोह का हिस्सा बने । दुल्हन पक्ष की ओर से भी ऐसा कोई इंतजाम नहीं किया गया था , जिस पर पैसा खर्च हो । एक सादा कार्यक्रम में दूल्हा और दुल्हन को फर्श पर बैठाया गया और ऑडियो कैसेट पर गुरुवाणी द्वारा 33 कोटि देवताओं का आह्वान कर , उनका विवाह कराया गया । इस अनूठे विवाह समारोह की चर्चा आसपास के क्षेत्र में हर किसी की जुवान पर रही । विवाह समारोह में मौजूद लोगों ने कहा कि यह समाज सुधार की दिशा में उठाया गया अहम कदम है । बहुत जल्द इसी तरह के अन्य विवाह समारोहों का आयोजन भी किया जाएगा ।
*समाज मे ऐंसे विवाह होंगे तो मिलेगी दहेज जैसी कुप्रथा से मुक्ति*
संत रामपाल के शिष्यों ने कहा कि विवेक दास और प्रीति दासी के विवाह से कई लोगों ने अपने बेटे - बेटियों का विवाह इसी तरह करने की प्रेरणा ली है । पूर्व में भी इस प्रकार के आयोजन होते रहे हैं और भविष्य में भी होंगे । यदि पूरा समाज विवाह के इस सिस्टम को अपना ले तो दहेज जैसी कुप्रथा जिससे आज पूरा मानव समाज लड़ रहा एवं अन्य कुरीतियों से भी बचा जा सकता है । गौरतलब है कि कबीर भक्ति मुक्ति ट्रस्ट द्वारा सन्त रामपाल जी महाराज के सानिध्य में लाखों दहेज मुक्त विवाह किए जा चुके है एवं नशा , दहेज मृतुभोज जैसी कुप्रथाओ को खत्म करने का काम संत रामपाल जी महाराज व उनके शिस्यो द्वारा विगत कई सालों से किया जा रहा है ।
इस विवाह समारोह में कबीर पंथ ट्रस्ट के जिला जिला कोऑर्डिनेटर हरिदास साहू, महेंद्र शर्मा, जगमोहन शर्मा, दिनेश प्रजापति, राकेश विश्वकर्मा, सचिन राजपूत , आदि संत रामपाल जी महाराज जी के अनुयाई मौजूद रहे ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.