छत्तीसगढ़ ...
जिला - बालोद नगर पंचायत चिखलाकसा मे दिनांक - 25 मिर्च 2021 को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ के माध्यम से पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम चलाया गया /
सरकार की योजना के तहत थिम के अनुसार आज युवाओ को जागरूक करते हुए बैठक रखा गया जिसमे पोषण से संबन्धित जानकारी दिया गया एवं शपथ ग्रहण किया गया की अगर हम एक भी बच्चे को सुपोषित करते है तो देश से कुपोषण को दूर करना बहुत आसान हो जाएगा /
दूसरी तरफ नगर पंचायत चिखलाकसा मे आगनबाड़ी कार्यकर्ताओ और चिखलाकसा महिला समूहो के द्वारा पोषण पखवाड़ा अंतर्गत पोषण मेला और ऊपरी आहार पर चर्चा किया गया तथा कार्यक्रम को सफलतापूर्वक करते हुए बच्चो की पोषण स्थिति को सुधारा जा सके इस विषय पर चर्चा करते हुए जनमानस को जागरूक किया गया /
जिसमे नगर पंचायत चिखलाकसा के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ सुपरवाईजर और नगर के युवाओ का विशेष सहभागिता रहा / इस आयोजन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सविता विश्वास , फुलबासन , विणा धनकर , माधुरी रथ , तुलेश्वरी , सेक्टर पर्यवेक्षक सरोज सहारे , मितानिन डिलेश्वरी एवं लता तथा नगर के युवाओ मे गणेश , चैतराम , गया जय , मोहन राव , रवि , गुड्डु , आर्यन आदि उपस्थित थे /
सी .एन .आई .न्यूज़ के लिए दल्लीराजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.