रायपुर, 26 मार्च 2021
सामाजिक संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा आज दिनांक 26 मार्च 2021 को संस्था अपने दायित्वों को निर्वाह करते हुए राजधानी के शासकीय अस्पतालों में डीकेएस, जिला अस्पताल अंबेडकर अस्पताल मे गांव वन आंचलो से बीमार व्यक्ति के इलाज के लिए आने वाले परिजनों को आज 85 दिनों से बिना किसी सरकारी मदद से संस्था सुपोषण अभियान के तहत पौष्टिक भोजन मुहैया कराई गई है।
साथ ही रायपुर शहर के विभिन्न धार्मिक स्थलों, फुटफाथ रेलवे स्टेशन पर जिंदगी जीने वाले विक्षिप्त बेसाहारा, लाचार समाज के निम्न और कमजोर व्यक्तियों को निःशुल्क भोजन दी गई है साथ कोराना महामारी के बढ़ते हुए प्रकोप से बचाव के लिए आमजनो को मास्क साबुन सेनेटाइजर देकर लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के लिए जागरूक किया जा रहा है।
संस्था का मुख्य उद्देश्य हर मानव जीवन को सुरक्षित रखना और मानवता की राह पर चलकर इंसानियत को जिंदा रखना संस्था का मुख्य उद्देश्य है। मानवीय संवेदनाओं के मद्देनजर रखते हुए किए गए प्रायसो से यदि सौ लोगों को सपलतापूर्वक उनके जिंदगी में दुख और संकट के समय किसी भी जरूरतमंद और मजबूर के काम आते है, तो जीवन में बहुत बड़ी उपलब्धि होगी ।
आज जरूरतमंदो को 85 वे दिन पूर्ण करते हुए इस मानवता की सेवा में अपना बहूमूल्य समय देने वाले संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के साथ पंडित अनिल शुक्ल, डॉक्टर भीष्म प्रकाश शर्मा, जुबैर खान, अनिल कुमार सिंग, मुजीबुर्रहमान, योगेश्वर सिन्हा, अनमोल जैन इत्यादि उपस्थित थे
*प्रेषक*
*संस्थापक, मोहम्मद सज्जाद खान*






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.